क्रिकेट

स्टीव स्मिथ को लेकर मीडिया से भिड़ा वेस्टइंडीज का ये स्टार खिलाड़ी, कही ये बड़ी बात

स्मिथ और सैमी कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग में खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ी लीग के टोरंटो नेशनल्स टीम का हिस्सा हैं, जिसके कप्तान सैमी हैं।
2 min read
smith
स्टीव स्मिथ को लेकर मीडिया से भिड़ा वेस्टइंडीज का ये स्टार खिलाड़ी, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने बाल टेंपरिंग मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ के साथ हो रही घटनाओं को लेकर मीडिया की आलोचना की है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, सैमी ने कहा है कि मीडिया को बाल टेंपरिंग मामले से बाहर आना चाहिए और स्मिथ को फिर से अपना क्रिकेट करियर शुरू करने देना चाहिए। स्मिथ और सैमी कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग में खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ी लीग के टोरंटो नेशनल्स टीम का हिस्सा हैं, जिसके कप्तान सैमी हैं।

मीडिया पर भड़के सैमी
सैमी ने कुछ दिनों पहले न्यूयॉर्क के एक बार में स्मिथ की फोटो पर मीडिया से बातचीत की। स्मिथ बार में अकेले बैठकर शराब पी रहे थे। स्मिथ और डेविड वार्नर बाल टेम्परिंग मामले में एक-एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं। सैमी ने कहा, "आप गलती करते हैं। आपकी गलतियों के लिए सजा हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सब कुछ ठीक है। आपके गलतियों के बदले उसकी कीमत चुकाते हैं और माफी मांगते हैं तथा आगे बढ़ते हैं। वह (स्मिथ) ये सब कर चुके हैं। उन्हें आईपीएल से बर्खास्त कर दिया गया था। लेकिन फिर भी जिंदगी चल रही है।"

बैन के बाद पहली बार बल्लेबाजी की
अपनी कप्तानी में 2016 में वेस्टइंडीज को टी-20 खिताब दिला चुके सैमी ने कहा, "इस फोटो को देखकर मुझे ऐसा लगा कि ये ऐसी चीज थी जिसे नहीं किया जाना चाहिए था। लेकिन ये पूरी तरह से मीडिया पर निर्भर करता है। एक खिलाड़ी को लाखों लोग फॉलो करते हैं। उसे लोगों के सामने आदर्श स्थापित करना चाहिए, लेकिन हम भी गलतियां करते हैं। इसका ये मतलब नहीं है कि आप (मीडिया) हमारी गलती के लिए हमें बार-बार कोषते रहें।" बता दें गुरुवार को बैन होने के बाद पहली बार स्मिथ मैदान पर दिखे उन्होंने कनाडा में खेली जा रही ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग के इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदो में 61 रनों की पारी खेली।

Published on:
29 Jun 2018 01:19 pm
Also Read
View All
WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, टॉप 3 में सभी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

AUS vs BAN: मैके टेस्ट के पहले ही दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का भी बुरा हाल, स्टार्क और इस्लाम ने बरपाया कहर

फिर विवादों में स्टीव स्मिथ, बांग्लादेश की DRS चर्चा में दिया दखल, अंपायर ने लिया यह एक्शन, देखें Video

Mitchell Starc record: टेस्ट क्रिकेट में 10वें सबसे सफल गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन को पछाड़ा रचा इतिहास

Duleep Trophy 2026 Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी कल फिर दिखेंगे एक्शन में, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं दलीप ट्रॉफी के मुक़ाबले