क्रिकेट

Asian Games 2026: राशिद खान या रहमत शाह नहीं, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी, एशियन गेम्स के लिए अफ़गानिस्तान टीम का ऐलान

जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम की कमान मध्यक्रम के बल्लेबाज दरवेश रसूली के हाथों में सौंपी गई है।
2 min read
Aug 17, 2026
AFG vs SL
एशियन गेम्स 2026 के लिए अफगानिस्ता न टीम का ऐलान (photo - CricInfo)

Afghanistan Squad for Asian Games 2026: अफ़गानिस्तान ने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। स्क्वाड में ज़्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। स्पिनर राशिद खान या नियमित कप्तान रहमत शाह नहीं बल्कि दरविश रसूली को टीम की कमान दी गई है, जिसमें नजीबुल्लाह ज़दरान और करीम जनत जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

अनुभवी खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

इस टीम को अफ़गानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) की नेशनल सिलेक्शन कमिटी ने चुना है। टीम के ज़्यादातर खिलाड़ी हाल ही में खत्म हुई 11वीं श्पागीज़ा क्रिकेट लीग (SCL) से चुने गए हैं। नियमित कप्तान राशिद खान और रहमानुल्लाह गुरबाज़ व अज़मतुल्लाह ओमरज़ई जैसे अहम खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। एशियन गेम्स 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाने हैं। इससे ठीक एक हफ़्ते पहले, अफ़गानिस्तान की टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए भारत का दौरा करेगी।

मोहम्मद अकरम को मिला मौका

वहीं, टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ मोहम्मद अकरम ने 'श्पागीज़ा क्रिकेट लीग' में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने टूर्नामेंट की आठ पारियों में 339 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। ऑल-राउंडर इस्मत आलम को भी टूर्नामेंट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है, उन्होंने 294 रन बनाए और नौ विकेट लिए थे। जिसके लिए उन्हें एससीएल का 'बेस्ट प्लेयर' अवॉर्ड दिया गया।

टीम में होनहार युवा खिलाड़ी हसन ईसाखिल (अनुभवी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर और मोहम्मद नबी के बेटे), फैसल खान शिनोजादा और नंग्याल खरोती भी शामिल हैं। अफगानिस्तान ने 2010, 2014 और 2022 के एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। एशियन गेम्स में चौथी बार क्रिकेट को शामिल किया गया है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट इवेंट में मौजूदा चैंपियन है।

एशियन गेम्स 2026 के लिए अफगानिस्तान टीम

दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, खालिद तानिवाल, इमरान मीर, फैसल खान शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, फरमानुल्लाह सफी, इस्मत आलम, करीम जनत, नांग्याल खरोती, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई और अब्दुल्ला अहमदजई।

Updated on:
17 Aug 2026 02:37 pm
Published on:
17 Aug 2026 02:30 pm