18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: लड़खड़ाने के बाद श्रीलंका का पलटवार, दूसरे सेशन में ठोके 116 रन, विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज

चायकाल तक श्रीलंका ने 214 रन बना लिए है। सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने छठे विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर श्रीलंका की पारी को संभाल लिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 17, 2026

India vs Srilanka

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट गॉल में खेला जा रहा है (Photo: IANS)

Sri Lanka vs India, 1st Test, Day 3: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है। चायकाल तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट खोकर 214 रन बनाए हैं। श्रीलंका अब भी 248 रन पीछे है और फॉलो-ऑन बचाने के लिए 49 रनों की जरूरत है। सोनल दिनुशा 62 और निरोशन डिकवेला 71 रन बनाकर क्रीज़ पर टिके हुए हैं।

पहले सेशन में मात्र 90 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका ने दूसरे सेशन में पलटवार किया है। इस सेशन में एक भी विकेट नहीं गिरा, श्रीलंका ने 29 ओवर में चार रन प्रति ओवर की दर से 116 रन बनाए। सोनल और डिकवेला के बीच छठे विकेट के लिए अबतक 158 रनों की साझेदारी हो गई है। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया है।

लंच तक खो दिये थे पांच विकेट

इससे पहले लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए 462 रनों के जवाब में 5 विकेट खोकर 99 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और निशान फर्नांडो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद दिनेश चांदीमल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 4 रन बनाकर मानव सुथार का पहला शिकार बने। लाहिरू कुमारा भी मानव की फिरकी में उलझकर रह गए और 27 रन बनाकर आउट हुए। कामिंदु मेंडिस को कुलदीप यादव ने 14 रनों के स्कोर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल के हाथों कैच कराया।\

59 के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही श्रीलंका की पारी को संभालने के इरादे से कप्तान धनंजय डी सिल्वा मैदान पर उतरे। उन्होंने सोनल दिनुशा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 31 रन जोड़े। हालांकि, इस साझेदारी को जल्द ही रवींद्र जडेजा ने तोड़ दिया। जडेजा की घूमती गेंद को श्रीलंकाई कप्तान समझने में नाकाम रहे और केएल राहुल के हाथों में कैच देकर पवेलियन लौटे।

मानव सुथार को मिले दो विकेट

भारत की ओर से गेंदबाजी में मानव सुथार 2 विकेट चटका चुके हैं, जबकि मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट निकाला है। इससे पहले, दिन के पहले ओवर में असिथा फर्नांडो ने प्रसिद्ध कृष्णा को 2 रनों के स्कोर पर आउट करते हुए भारत की पहली पारी को 462 रनों पर समेटा। टीम इंडिया की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों की लाजवाब पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 82 रन बनाए।