18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: ‘हमने बहुत मार खाई है’, अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर होने का सुनाया अनसुना किस्सा

Ajinkya Rahane on Cheteshwar Pujara: अजिंक्य रहाणे ने गॉल टेस्ट में कमेंट्री के दौरान चेतेश्वर पुजारा से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि पुजारा के आउट होने के बाद उन्हें कई बार शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करनी पड़ती थी, जहां उन्होंने काफी मार भी खाई।
2 min read
Google source verification
Ajinkya Rahane, Cheteshwar Pujara

रहाणे और पुजारा (फोटो- BCCI)

Ajinkya Rahane Story for 12th Men in Test Cricket: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया की स्थिति मजबूत है। इस टेस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कमेंटेटर के रूप में नई पारी शुरू की। सोमवार को कमेंट्री के दौरान उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ का किस्सा सुनाया, जिसमें बताया कि कैसे पुजारा के लिए उन्हें मार पड़ी है। ब्रॉडकास्टर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रहाणे वह किस्सा सुनाते नजर आ रहे हैं।

रहाणे ने पुजारा की जमकर की तारीफ

वीडियो की शुरुआत में अजिंक्य रहाणे चेतेश्वर पुजारा की बैटिंग की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं कि जब बॉलर भागता हुआ आता था, तो पुजारा को पता होता था कि वो क्या डालने वाला है। लेकिन शॉर्ट लेग की बात इन्होंने छेड़ी है तो मैं बताता हूं। रहाणे ने कहा कि जब ये (चेतेश्वर पुजारा) खेल रहे होते थे और मुझे प्लेइंग से बाहर बैठना पड़ता था, तो इनके (चेतेश्वर पुजारा के) आउट होने के बाद मुझे फील्डिंग के लिए जाना पड़ता था। क्योंकि भाईसाहब को फील्डिंग नहीं करनी होती थी। तब मैंने जाकर इनके लिए कई बार शॉर्ट लेग पर फील्डिंग की है और बहुत मार भी खाई है। जवाब में पुजारा ने रहाणे की बात का समर्थन करते हुए कहा कि मैं ये बात मानता हूं।

पुजारा को लेकर किया बड़ा खुलासा

रहाणे ने आगे कहा, "हम एज ग्रुप से साथ क्रिकेट खेलते आए हैं। एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। क्रिकेट में आप हमेशा बहुत सीरियस नहीं हो सकते। पुजारा के बारे में लोगों को लगता है कि ये बहुत सीरियस हैं, लेकिन मैदान के बाद वो भी उतनी ही मस्ती करते थे।"

आपको बता दें कि 30 जुलाई को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे ने इस सीरीज से कमेंट्री में डेब्यू किया है और अब तक कई किस्से-कहानियां सुना चुके हैं। मैदान पर रहाणे जितने सीरियस रहते थे, कमेंट्री में वह उतने ही बोल्ड अंदाज में नजर आते हैं और कई बार उन्हें दूसरे क्रिकेटर्स से हंसी-मजाक करते देखा गया है, जो टीम इंडिया के लिए खेलते हुए बहुत कम देखने को मिला।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग