18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रन का टारगेट, जानें गॉल में अब तक सबसे बड़ा रनचेज क्या है?

IND vs SL 1st Test Day 4: भारत ने गॉल में अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाते हुए मेजबान श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्‍य रखा है। क्‍या मेजबान इस स्‍कोर को सफलतापूर्वक चेज कर पाएगी। आइये इससे पहले गॉल में चौथी पारी का सबसे बड़ा रनचेज जानते हैं?
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 18, 2026

IND vs SL 1st Test Day 4

श्रीलंका की चौथी पारी में विकेट लेने की खुशी मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: भारत ने गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट की पहली पारी में 462 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने अपनी पहली पारी में 284 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर भारत को 178 रनों की बढ़त हासिल हुई, लेकिन टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में महज 193 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारतीय टीम ने मेजबानों के सामने 372 रनों का लक्ष्‍य रखा है। अभी इस मैच में करीब चार सेशन का खेल बाकी है। अब सवाल ये है कि क्‍या श्रीलंकाई टीम इस टोटल को चेज कर सकती है। आइये इससे पहले गॉल इंटरनेशनल स्‍टेडियम में चौथी पारी के सबसे बड़े रनचेज पर नजर डालते हैं।

गॉल में सबसे बड़ा रन चेज क्‍या है?

गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टेस्‍ट मुकाबले 1998 से खेले जा रहे हैं। इस मैदान पर अब तक चौथी पारी में मात्र एक बार ही 300+ स्‍कोर चेज हो सका है। जब 2022 में मेजबान श्रीलंका ने पाकिस्तान टीम के सामने 342 रनों का लक्ष्य रखा था। उस मुकाबले में बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर सफल रन चेज किया था। उस मुकाबले में अब्दुल्ला शफीक ने पाकिस्तान की ओर से नाबाद 160 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

श्रीलंका ने सिर्फ एक चेज किया 200+ का टारगेट

वहीं, मेजबान श्रीलंका की बात करें तो गॉल इंटरनेशनल स्‍टेडियम में सिर्फ एक बार ही चौथी पारी में 200+ रनों का लक्ष्‍य सफलतापूर्वक चेज किया है। वह मुकाबला मेजबान टीम ने 2019 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उस मैच में कीवी टीम ने श्रीलंका के सामने 268 रनों का टारगेट रखा था। दिमुथ करुणारत्ने की 122 रनों की शानदार शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने उस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

2017 में भारत ने रखा था 550 रनों का विशाल लक्ष्‍य

बता दें कि मेजबान श्रीलंकाई टीम गॉल में अब तक 13 बार ही रन चेज करने उतरी है, जिसमें से उसने 6 मैच जीते हैं, तो 6 ही हारे हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत ने गॉल में श्रीलंका को 2008 में जीत के लिए चौथी पारी में 307 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन, मेजबान टीम सिर्फ 136 रनों पर ही ढेर हो गई थी। उसके बाद 2017 में भारत के 550 रनों के विशाल लक्ष्य के सामने श्रीलंकाई टीम महज 245 रनों पर सिमट गई थी।