
चोट लगने के बाद मैदान से बाहर जाते दिनेश चांदीमल। (फोटो सोर्स: एक्स@/cricbuzz)
Dinesh Chandimal concussion replacement: भारतीय टीम की दूसरी पारी के दौरान चौथे दिन श्रीलंकाई खिलाड़ी दिनेश चांदीमल को फील्डिंग करते समय चोट लग गई। बताया जा रहा है कि उनका कंधा और सिर काफी जोर से जमीन से टकराया। डॉक्टर और टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने चांदीमल की कनकशन की जांच की और जांच के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। श्रीलंका क्रिकेट की ओर से पुष्टि की गई है कि पासिंदु सोरियाबंदारा अब दिनेश चांदीमल की जगह कनकशन रिप्लेसमेंट के तौर पर खेलेंगे। मैच रेफरी ने कनकशन रिप्लेसमेंट को मंजूरी दे दी है। उन्हें एहतियात के तौर पर स्कैन के लिए ले अस्पताल ले जाया गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।
दरअसल, यह घटना भारत की दूसरी पारी के चौथे ओवर के दौरान की है। केशरा नुवंता की एक गेंद पर केएल राहुल ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर शॉट खेला। गेंद तेजी से सीमा रेखा की ओर बढ़ रही थी। इस बीच चांदीमल ने गेंद को रोका, लेकिन वह ऐसी पोजीशन में जमीन पर गिरे कि शरीर का पूरा भार उनके कंधे और गर्दन पर था।
श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान जारी करते हुए पुष्टि की है कि स्कैन के लिए अस्पताल ले जाने से पहले टीम के फिजियोथेरेपिस्ट और डॉक्टर ने उनकी जांच की है। स्कैन के नतीजे आने के बाद और अपडेट मिलने की उम्मीद है। उनकी जगह बतौर कनकशन रिप्लेसमेंट मैच रेफरी ने पासिंदु सोरियाबंदारा को बाकी बचे मैच में खेलने की मंजूरी दे दी है।
बता दें कि श्रीलंका की पहली पारी में 36 साल के दिनेश चांदीमल कुछ खास नहीं कर पाए थे। वह सिर्फ 4 रन ही बना सके थे। जिसके चलते भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 178 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। वहीं, भारत के खिलाफ वार्म अप मैच में श्रीलंका इलेवन के लिए खेले पासिंदु सोरियाबंदारा ने पहली पारी में 35 रन और दूसरी पारी में चार रन बनाए थे।
Updated on:
18 Aug 2026 03:25 pm
Published on:
18 Aug 2026 03:13 pm
