
विकेट के बाद जश्न मनाती हुई श्रीलंकाई टीम (फोटो- IANS)
IND vs SL 1st Test Day 4 Update: गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 120 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। पहली पारी में 462 रन बनाने वाली टीम इंडिया की आधी टीम 120 रन पर ढेर हो चुकी है। इस दौरान तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिसमें कप्तान शुभमन गिल के साथ यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल भी शामिल हैं।
जायसवाल तो खाता भी नहीं खोल सके और पारी की तीसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। वह पहली पारी में बी 32 रन बनाकर रनआउट हो गए थे। उसके बाद शुभमन गिल 20 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। गिल भी पहली पारी में फ्लॉप रहे थे। पहली पारी में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले ध्रुव जुरेल ने 7 रन बनाकर आउट हुए। शानदार फॉर्म से गुजर रहे देवदत्त पडिक्कल 44 रन बनाकर आउट हुए, तो केएल राहुल ने 35 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो और प्रभात जयसूर्या ने दो-दो विकेट चटकाए, तो नुवांथा कुशेरा को एक सफलता मिली।
आपको बता दें कि मैच के पहले दो दिन भारतीय बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की थी और बारिश से बाधित इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 462 रन बनाए, जिसमें देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की पारी खेली, तो केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर खत्म हो गई, जिसमें सोनल दिनुषा ने शानदार शतक जड़ा, तो निरोशन डिकवेला ने 80 रन की पारी खेली। इसके बाद से भारतीय टीम को 178 रन की बढ़त मिल गई।
श्रीलंका ने एक समय सिर्फ 90 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे लेकिन डिकवेला और डिनुषा की शानदार पारियों ने श्रीलंकी की स्थिति को बेहतर करने का काम किया। भारत की ओर से मानव सुथार सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए और उन्होंने 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा को 3 विकेट मिले। मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को एक एक सफलता मिली।
Updated on:
18 Aug 2026 02:04 pm
Published on:
18 Aug 2026 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
