क्रिकेट

100वें टेस्ट में डेविड वॉर्नर ने जड़ा दोहरा शतक, लेकिन कुछ इस तरह किया सेलिब्रेट कि हो गए चोटिल

AUS vs SA: खराब फॉर्म से जूझ रहे वॉर्नर ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 254 गेंद पर 200 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट में तीन साल से चला आ रहा शतक का सूखा खत्म किया। लेकिन इस दोहरे शतक का जश्न मनाते हुए चोटिल हो गए और रिटायर्ड हर्ट हो गए।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2022, 3:45 PM IST
warner.png

David Warner Double century Australia vs South Africa Test: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुक़ाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG)में खेला जा रहा है। यह ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर का 100वां टेस्ट है। इस मैच में वॉर्नर ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा है।

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे वॉर्नर ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 254 गेंद पर 200 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट में तीन साल से चला आ रहा शतक का सूखा खत्म किया। लेकिन इस दोहरे शतक का जश्न ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को महंगा पड़ गया। दोहरा शतक पूरा करते ही वॉर्नर ने जोरदार अंदाज में जश्न मनाया और चोटिल हो गए। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।

वॉर्नर ने चौका लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। उसके बाद हमेशा की तरह वे हवा में छलांग लगाकर जश्न माना रहे थे तभी जमीन पर आते समय उनका बायां पैर चोटिल हो गया और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर के 100वें मैच में शतक जमाने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए हैं। इसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग अकेले प्लेयर रहे हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है।

इतना ही नहीं वॉर्नर 100वें टेस्ट और 100वें वनडे में शतक मारने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेट बन गए हैं। वॉर्नर ने अपना 100वां वनडे साल 2017 में टीम इंडिया के सामने बेंगलुरु में खेला था और सेंचुरी लगाई थी। वॉर्नर से पहले 100वें टेस्ट और 100वें वनडे में शतक लगाने का कमाल वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गॉर्डन ग्रीनिज ने किया था। वॉर्नर ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एक और कीर्तिमान छू लिया। वह 8000 टेस्ट रन बनाने वाले आठवें ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर बन गए हैं। वॉर्नर ने साल 2011 में गाबा के मैदान पर टेस्ट करियर का आगाज किया था।

Updated on:
27 Dec 2022, 3:45 PM IST
Published on: