Highlights मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी। डीसी ने बीते मैंच में विरोट कोहली की टीम आरसीबी को हराया था।
दुबई। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2020 के पहले क्वालीफायर मैच में आज शाम साढ़े सात बजे श्रेयस अय्यर की टीम दिल्ली कैपिटल्स का सामना रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस से होगा। दुबई में होने वाले इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी।
एक ओर जहां मुंबई इंडियंस ने सबसे अधिक चार बार यह खिताब हासिल किया है। वहीं दिल्ली की टीम अब तक एक बार भी ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सकी है। बीते साल टीम पहली बार प्लेऑफ में पहुंची थी। वहीं इस वर्ष यह टीम शुरुआत से ही प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। पिछले मैंच में डीसी ने विराट कोहली की आरसीबी को हराया था। रॉयल चैलेंजर ने दिल्ली कैपिटल्स को 157 रन का दिया लक्षय दिया था। इसके जवाब में डीसी ने चार विकेट खोने के बाद 19 ओवर में 154 रन बना लिया। दिल्ली की टीम को जीत के बाद 16 अंक मिले। उसने प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ किया। वहीं बैंगलोर 14 अंकों के बावजूद बेहतर नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ में शामिल है।