क्रिकेट

कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

Kuldeep Yadav: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को होना ही चाहिए। ये कहना है भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्‍लेबाज दीप दासगुप्ता का। इसके साथ उन्‍होंने यह भी समझाया कि श्रीलंकाई परिस्थितियों में कुलदीप को खिलाना क्‍यों अहम है।
2 min read
Aug 01, 2026
Kuldeep Yadav
प्रैक्टिस सेशन के लिए जाते कुलदीप यादव। (फोटो सोर्स: IANS)

Deep Dasgupta on Kuldeep Yadav: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज 15 से 27 अगस्‍त के बीच गॉल और कोलंबो में खेली जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हाल ही में की गई है, जिसमें चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है। लेकिन, विडम्‍बना ये है कि उन्‍हें बार-बार प्‍लेइंग से बाहर कर दिया जाता है। श्रीलंका की परिस्थितियों को देखते हुए भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने दोनों मैचों में भारतीय प्लेइंग इलेवन में कुलदीप को शामिल किए जाने का समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कलाई का यह स्पिनर श्रीलंकाई हालातों के लिए बहुत जरूरी है।

'कुलदीप यादव को होना ही चाहिए'

दासगुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुझे लगता है कि हालात के हिसाब से यह एक अच्छी टीम है। तेज गेंदबाज कम हैं और स्पिनर ज्यादा हैं। मुझे लगता है कि एक मौका हो सकता है, जहां आप चार स्पिनरों के साथ खेल सकते हैं। श्रीलंका में टेस्ट मैचों में पहले भी ऐसा हुआ है। टीम में अतिरिक्त स्पिनर का होना जरूरी था। मुझे लगता है कि यह उम्मीद के मुताबिक था। सच कहूं तो, वाशिंगटन टूर के पहले पसंदीदा स्पिनर के तौर पर होते। चोट की वजह से वह टीम में नहीं है। हालांकि मुझे ऐसा कोई नाम याद नहीं आ रहा, जो टीम में होना चाहिए था और वह टीम में नहीं है।

9 साल में खिलाए सिर्फ 18 टेस्‍ट

उन्होंने कहा कि भारत की प्लेइंग इलेवन में निश्चित रूप से तीन स्पिनर हो सकते हैं। इनमें से एक कुलदीप यादव का टीम में होना बहुत ही जरूरी है। बता दें कि कुलदीप फिलहाल इंग्लैंड में वनडे कप खेल रहे हैं। वह यॉर्कशायर टीम का हिस्सा हैं। 2017 में डेब्यू करने के बाद से कुलदीप भारतीय टीम के लिए महज 18 टेस्ट खेल पाए हैं। जबकि इस दौरान उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है।

18 टेस्‍ट में चटकाए 79 विकेट

18 टेस्ट में उन्होंने 79 विकेट झटके हैं, जिसमें 5 बार एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने की उपलब्धि उनके नाम है। कुलदीप को बीते इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठे थे। श्रीलंका दौरे पर कुलदीप भारतीय टीम के लिए बेहद अहम हो सकते हैं।

Updated on:
01 Aug 2026 09:20 pm
Published on:
01 Aug 2026 09:19 pm
Also Read
View All
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान

CWG 2026: भारत की झोली में छठा गोल्ड मेडल, बॉक्सर प्रीति पवार ने 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में स्कार्लेट डेलगाडो को हराया