क्रिकेट

WPL 2026 के मेगा ऑक्‍शन में 5.70 करोड़ के पर्स के साथ उतरेगी DC, अमेलिया-हीली समेत ये 5 स्‍टार होंगी टारगेट पर

Delhi Capitals target at WPL 2026 mega auction: महिला प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्‍शन में दिल्‍ली कैपिटल्‍स 5.70 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी। इस दौरान वह कौन सी 5 स्‍टार प्‍लेयर का खरीदना चाहेगी? आइये आपको भी बताते हैं।
2 min read
Nov 25, 2025
Delhi Capitals target at WPL 2026 mega auction
WPL 2026 के लिए दिल्‍ली कैपिटल्‍स की रिटेन खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/DelhiCapitals)

Delhi Capitals target at WPL 2026 mega auction: महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्‍शन 27 नवंबर को दिल्‍ली में आयोजित किया जाएगा। ऐसे में सभी फ्रैंचाइजी अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी होंगी।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) डब्‍ल्‍यूपीएल मेगा ऑक्शन में एक मजबूत बेस के साथ उतरने जा रही है, लेकिन अभी भी उसे ऐसे कुछ प्‍लेयर्स की तलाश होगी, जो टीम को और मजबूती दे सकें। वह इस ऑक्‍शन में 5.70 करोड़ रुपये के भारी भरकम पर्स के साथ उतरने जा रही है। ऐसे में उसकी नजर कौन-कौन सी बड़ी प्‍लेयर्स को खरीदने पर हो सकती है। आइये इस पर एक नजर डालते हैं।

अमेलिया केर

अमेलिया केर दिल्ली कैपिटल्स के टॉप टारगेट में से एक हो सकती हैं, क्योंकि वह एक साथ कई समस्‍याओं को हल कर सकती हैं। दिल्ली की गेंदबाजी अक्सर बीच के ओवरों में कंट्रोल खो देती है और केर लेग-स्पिन से टीमों को रोकने में दुनिया की बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं। वह सिर्फ 24 साल की हैं, लेकिन उनके नाम पहले से ही 79 वनडे और 72 टी20i विकेट हैं।

वहीं, उन्‍होंने अपने महिला प्रीमियर लीग करियर में बल्‍ले से 437 रन और गेंद से 40 विकेट लिए हैं। अगर डीसी मुंबई इंडियंस की इस पूर्व टैलेंट को साइन कर लेती है तो उनके पास सदरलैंड, कैप और केर के रूप में दुनिया के तीन बेस्ट ऑलराउंडर होंगी। केर ने अपने पिछले एडिशन में टाइटल जीतने वाले कैंपेन में 18 विकेट लेकर पर्पल कैप भी जीती थी।

एलिसा हीली

दिल्ली कैपिटल्स ने मेग लैनिंग को जाने दिया, लेकिन एलिसा हीली एक काबिल रिप्लेसमेंट से कहीं ज्‍यादा हो सकती हैं। उनकी 35 की उम्र नहीं चुनने की एक वजह हो सकती है, लेकिन हीली की रेप्युटेशन इतनी अच्छी है कि उन्‍हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वह अब तक की 9वीं सबसे ज्‍यादा T20 रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 301 पारियों में 7054 रन बनाए हैं। हीली को दुनिया के सबसे अच्छे कीपर-बैटर में से एक माना जाता है। शैफाली वर्मा के साथ वह एक शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप बना सकती हैं।

साइका इशाक

साइका इशाक एक लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं, जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग में अपनी पहचान बनाई है। मुंबई इंडियंस के साथ उनका रिकॉर्ड मज़बूत है और अब वह लगभग 30 लाख के बेस प्राइस पर उपलब्ध हैं। डीसी के पास अभी कोई स्पिनर नहीं है, उनके शामिल होने से स्पिन ऑप्शन बढ़ेंगे और टीम को बैलेंस मिलेगा। 25 विकेट के साथ इशाक के डब्‍ल्‍यूपीएल विकेट एलिस पेरी (14), शबनम इस्माइल (20) और रेणुका सिंह ठाकुर (13) से कहीं ज्‍यादा हैं।

हरलीन देओल

जेमिमा, कप्प, शैफाली और सदरलैंड के साथ डीसी के पास पहले से ही एक मजबूत बल्‍लेबाजी यूनिट है। हरलीन देओल को जोड़ लें तो दिल्ली का अटैक पावर-पैक्ड हो जाएगा। वह विमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहीं। पिछले सीजन में उन्होंने 38.67 के औसत और 120 से ज्‍यादा के स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाकर हैरान कर दिया।

एस सजना

एस सजना डीसी के लाइनअप में जरूर होनी चाहिए। दिल्ली को फिनिशर्स की सख्त जरूरत है और ये इंडियन टैलेंट गेम-चेंजर हो सकता है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए पहले सीजन में आखिरी बॉल पर छक्का मारकर अपना नाम बनाया था। वह 30 की उम्र में पहुंच चुकी हैं, लेकिन डीसी में गेम में फिनिशर्स की कमी है।

WPL 2026 के लिए दिल्‍ली कैपिटल्‍स की रिटेंशन लिस्ट

  1. जेमिमा रोड्रिग्स - 2.22 करोड़
  2. शैफाली वर्मा - 2.22 करोड़
  3. एनाबेल सदरलैंड - 2.22 करोड़
  4. मैरिजान कप्‍प - 2.22 करोड़
  5. निकी प्रसाद (अनकैप्ड) - 50 लाख
Updated on:
25 Nov 2025 10:20 am
Published on:
25 Nov 2025 10:20 am