क्रिकेट

IPL 2025 Mega Auction: इन पांच टीमों को है कप्तान की तलाश, अय्यर, पंत समेत इन खिलाड़ियों पर लगेगी जमकर बोली

इंग्लैंड के सैम करन, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम पर भी कप्तानी का दाव खेला जा सकता है।

less than 1 minute read

IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले सभी 10 टीमों ने अपने अहम खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। लेकिन कुछ फ्रेंचाईजी ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपने कप्तान को ही रिलीज कर दिया है। ऐसे में मेगा ऑक्शन में इन टीमों को कप्तान की तलाश होगी।

राजस्थान रॉयल्स (RR), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), मुंबई इंडियंस (MI), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरत टाइटन्स (GT) ने अपने - अपने कप्तानों को रिटेन किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के पास कप्तान नहीं हैं। ऐसे में ये टीमें मेगा ऑक्शन में कप्तान की तलाश करेंगी।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत थे। उन्हें टीम ने रिलीज कर दिया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फाफ डु प्लेसिस कप्तान थे। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के केएल राहुल और पंजाब किंग्स के शिखर धवन। धवन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में उनके अलावा इन सभी कप्तानों पर बड़ी बोली लग सकती है।

इन खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड के सैम करन, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम पर भी कप्तानी का दाव खेला जा सकता है। सैम करन और मैक्सवेल पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं। इसके आलवा जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन और हैरी ब्रूक इंग्लैंड की कप्तानी कर चुके हैं। वॉर्नर, स्मिथ और मार्कराम के पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव है।

Published on:
07 Nov 2024 06:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर