क्रिकेट

MI vs DD : रोमांचक मैच में 7 विकेट से जीता दिल्ली, मुंबई की लगातार तीसरी हार

दिल्ली डेयरडेविल्स ने तीन बार की चैंपियन मुंबई को रोमांचक मुकाबले में सात विकेट से हराकर आईपीएल के 11वें संस्करण में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2018, 8:09 PM IST
Delhi Daredevils beat Mumbai Indians by 7 wickets

नई दिल्ली। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 9वे मुकाबले में ओपनर जैसन रॉय (53 गेंदों पर नाबाद 91) और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (47) के विस्फोटक पारियों की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में सात विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में अपनी जीत दर्ज कर ली। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 194 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे दिल्ली ने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर तीन विकेट पर 195 रन बनाकर हासिल कर लिया। रॉय ने छह चौके और इतने ही छक्के लगाए।दिल्ली की तीन मैचों में यह पहली जीत है जबकि मुंबई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई की शानदार बल्लेबाजी
तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने 195 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम के लिए सूर्यकुमार यादव (53) और एविन लेविस (48) ने शानदार शुरुआत की। मेजबान टीम इस शानदार शुरुआत के दम पर निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति पर सात विकेट पर 194 रन बनाने में सफल रहा।

लेविस और यादव की साझेदारी
लेविस और यादव ने पहले विकेट के लिए 9 ओवरों में 102 रनों की साझेदारी की। लेविस इसी स्कोर पर 28 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्के लगाने के बाद आउट हुए।इसके बाद इशान किशन (44), यादव का साथ देने आए। इन दोनों की साझेदारी रंग नहीं ला सकी। यादव 109 के योग पर राहुल तेवतिया की गेंद पर पगबाधा करार किए गए। यादव ने 32 गेंदों का सामना कर सात चौके और एक सिक्स लगाया। इशान ने इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेकारी की और स्कोर को 166 तक पहुंचाया। इशान को इसी योग पर डेनियल क्रिस्टीयन ने आउट किया। इशान ने 23 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए।

दिल्ली की डेथ में शानदार गेंदबाजी सिक्स
इशान के आउट होने के बाद कप्तान रोहित का साथ देने आए केरन पोलार्ड (0) कुछ नहीं कर सके क्रिस्टीयन की अगली ही गेंद पर आउट हुए। उनका विकेट भी 166 के कुल योग पर गिरा। रोहित भी 179 के कुल योग पर पवेलियन लौट गए।रोहित ने 15 गेंदों पर दो चौके लगाए। क्रूणाल पंड्या ने 11 रन बनाए जबकि हार्दिक पांड्या दो रन बना सके। अकीला धनंजय और मयंक मरक डेय चार-चार रन बनाकर नाबाद लौटे।दिल्ली की ओर से ट्रेंट बाउल्ट, क्रिस्टीयन और तेवतिया ने दो-दो सफलता पाई जबकि मोहम्मद समी को एक सफलता मिली।

Updated on:
14 Apr 2018, 8:09 PM IST
Published on: