
नई दिल्ली। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइटर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले को हैदराबाद ने अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले को 5 विकेट के अंतर से जीत कर हैदराबाद की टीम ने अपने हैट्रिक जीत पूरी कर ली। 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की तरफ से कप्तान केन विलियमसन (50) की अर्धशतकीय पारी के दम पर इस लक्ष्य को 19 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
हैदराबाद की बल्लेबाजी का आलम -
हैदराबाद का पहला विकेट 32 के कुल स्कोर पर रिद्धिमान साहा (24) के रूप में गिरा। उन्हें सुनील नरेन ने अपना शिकार बनाया। साहा ने 15 गेंदों पर पांच चौके लगाए। नरेन ने इसके बाद शिखर धवन (7) को 42 के कुल स्कोर पर बोल्ड किया। कुलदीप यादव ने 55 के कुल स्कोर पर मनीष पांडे को पवेलियन भेजा। यहां हैदराबाद की टीम परेशानी में थी, लेकिन कप्तान ने शाकिब अल हसन (27) के साथ मिलकर टीम को संकट से निकाल जीत के करीब ले गए। इसी बीच पीयूष चावला ने शाकिब को बोल्ड कर दिया। शाकिब का विकेट 114 के कुल स्कोर पर गिरा।
अंत में यूफुस पठान ने दिलाई जीत -
कप्तान 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट लिए। उन्होंने 44 गेंदों की पारी में चार चौके और एक ***** लगाया। युसूफ पठान ने अंत में सात गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाते हुए हैदराबाद को जीत दिलाई।
कोलकाता की बल्लेबाजी -
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। जिसके चलते टीम बड़ा स्कोर बना पाने में नाकाम रही। निर्धारित 20 ओवर में कलकता ने आठ विकेट के नुकसान पर 138 रन का स्कोर खड़ा किया। कोलकाता की ओर से क्रिस लिन ने सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली।
बारिश ने डाला था खलल -
आज के मैच में कोलकाता की ओर से सलामी बल्लेबाजी की बागडोर उपकप्तान रॉबिन उथप्पा और क्रिस लिन ने संभाली। हालांकि उथप्पा ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। कोलकाता की पारी का सात ओवर पूरा होने के बाद स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 52 रन था तभी बारिश ने खलल डाला। इस कारण मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
कुछ ऐसे गिरा कोलकाता के विकेट -
कोलकाता को पहला झटका तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने दिया। भुवी ने उथप्पा को विकेट कीपर साहा के हाथों कैच कराते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। बारिश रोके जाने के बाद शुरू हुए खेल के पहले ही ओवर में बिली स्टानलेक ने कोलकाता को दूसरा झटका दिया। बिली की गेंद पर नीतीश राणा का कठिन कैच मनीष पांडे ने पकड़ा। राणा 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। सुनील नरेन इस मैच में ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सके। वे 9 रन बनाकर आउट हुए।
बारिश बाद और घातक हुई गेंदबाजी -
बारिश के बाद जब दोबारा मैच शुरू तो हैदराबाद की गेंदबाजी और घातक दिखी। केकेआर के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन ने अच्छी बल्लेबाजी की। वे केवल एक रन से अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। लिन को शाकिब अल हसन ने अपनी ही गेंदबाजी पर शानदार कैच पकड़ते हुए आउट किया। इसके बाद अगले ही ओवर में आंद्रे रसेल भी आउट हो गए। इसके बाद अपना डेब्यू मैच खेल रहे शुभमन गिल भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। कप्तान कार्तिक ने एकाध अच्छे स्ट्रोक लगाए। लेकिन टीम को बड़ा स्कोर दे पाने में नाकाम रहें।
शिवम मावी और शुभमन गिल का डेब्यू मैच -
इस मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में अंडर 19 विश्व कप में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल को भी शामिल किया गया है। गिल के साथ-साथ अंडर 19 के एक और स्टार आज अपना डेब्यू कर रहे हैं। नोएडा के रहने वाले तेज गेंदबाज शिवम मावी को केकेआर ने अपनी टीम में शामिल किया है।
ईडेन पर हैदराबाद को मिली पहली जीत -
ईडन गार्डन में होने वाले इस मैच में हैदराबाद की टीम के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। ईडेन गार्डन पर हैदराबाद की यह पहली जीत थी। बता दें कि इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच ईडेन गार्डन में अबतक पांच मैच खेले गए है। लेकिन पांचों मैच में घरेलू टीम कोलकाता ने हैदराबाद को हराया है।
Updated on:
15 Apr 2018 01:04 am
Published on:
14 Apr 2018 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
