
नई दिल्ली। अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने वाला राजस्थान के स्टार तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी इंडियन प्रीमियर लीग 2018 से बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2018 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइटर्स ने कमलेश नागरकोटी पर भरोसा दिखाते हुए 3 करोड़ बीस लाख में अपनी टीम में जोड़ा था। लेकिन अब वो चोट के कारण पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए है। कमलेश नागरकोटी पैर में चोट लगी है। जिसके चलते वे पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। केकेआर ने कमलेश की जगह पर अब कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रदीश कृष्णा को अपनी टीम में शामिल किया है।
शुरू होने से पहले ही लगी थी चोट -
मिली जानकारी के मुताबिक नागरकोटी को आईपीएल शुरू होने से पहले ही चोट लग गई थी। इस चोट के बाद कोलकाता के मैनेजमेंट में प्रदीश कृष्णा को बुलाया था। कृष्णा को दो अभ्यास मैचों में ही जगह दी गई थी। कृष्णा कर्नाटक की ओर से 2015 में अपना डेब्यू किया था। मैसूर में बांग्लादेश ए के प्रदीश ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके थे।
कृष्णा का करियर ग्राफ-
कृष्णा अबतक 19 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं। इन 19 मैचों में प्रदीश के नाम पर 33 विकेट दर्ज है। कृष्णा की स्पीड नागरकोटी से तो कम है। लेकिन वे अपनी सधी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। अब देखना है कि केकेआर कृष्णा को कब आईपीएल डेब्यू करने का मौका देती है।
भारत के बेट्र ली हैं कमलेश -
कमलेश का करियर अभी शुरुआती दौर में ही है, लेकिन अंडर 19 में अपनी तेज गेंदबाजी से उन्होंने सबको काफी प्रभावित किया था। कमलेश आसानी से 140-145 की स्पीड पर गेंदबाजी करते हैं। जिस कारण उन्हें भारत का बेट्र ली कहा जाता है।
गेंदबाजी केकेआर चिंता का कारण -
KKR की टीम इस बार अपने गेंदबाजों के चोटिल होने की समस्या से जुझ रहा है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को टिबियल बोन में चोट के चलते पहले ही गंवा चुकी है। इसके अलावा मुख्य गेंदबाज मिशेल जॉनसन को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में खिंचाव के चलते बाहर बैठना पड़ा।
Published on:
14 Apr 2018 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
