
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग मैं दो साल बाद वापसी कर रही पूर्व विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें काम होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। पहले कावेरी विवाद के चलते सारे मैच चेन्नई से पुणे शिफ्ट हो गए और अब एक-एक कर टीम के सारे दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल से बाहर होते जा रहे हैं। पहले मैच में हरफनमैला खिलाड़ी केदार जादव चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए, उसके बाद चोट के कारण टीम के उपकप्तान और खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना पहली बार 2 मैचों के लिए आईपीएल से बार हुए अब खबर आ रही है के दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
पिता की मौत की वजह से स्वदेश वापस लौटे एनगिडी
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी बीच में टूर्नामेंट छोड़कर स्वदेश लौट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनगिडी अपने पिता की मौत के कारण आईपीएल छोड़ कर अपने देश वापस लौट गए हैं। बता दें एनगिडी के पिता का हाल में उनका ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद उनकी मौत हो गई। एनगिडी का आईपीएल से बाहर होना चेन्नई के लिए एक बड़ा झटका है।
पहली बार रैना के बिना खेलेगा चेन्नई
बता दें इस से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना पांव में चोट लगने के कारण आईपीएल के दो मैचों से बाहर हो गए हैं। रैना अपने करियर में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान में नहीं उतरेंगे। वह 15 अप्रैल को पंजाब और 20 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे। ये 11 सीजन में पहली बार है जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैदान पर रैना के बिना उतरेगी।
चोट के चलते दो मैचों के लिए बाहर
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में रैना को चोट लगी थी। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई ने 203 रनों को लक्ष्य हासिल किया था। मैच के दौरान रैना को विकेटों के बीच में दौड़ने में परेशानी हुई थी। रैना का चोटिल होना चेन्नई के लिए बड़ा धक्का है क्योंकि केदार जाधव चोट के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसिस रविवार को होने वाले मैच में खेल सकते हैं।
जादव की जगह डेविड विली को शामिल किया गया है
वेबसाइट 'क्रिकइंफो' ने चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि जाधव की जगह टीम में शामिल होने वाले डेविड विली "अभी टीम से नहीं जुड़ पाए हैं क्योंकि उनके वीजा की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है।"
Published on:
14 Apr 2018 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
