23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में आईपीएल मैचों पर एक बार फिर से मंडराया खतरा, यहां हो सकते हैं शिफ्ट

अब पहला मैच होने के बाद एक बार फिर से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 14 Apr 2018, 2:03 PM IST

IPL 2018

ipl

जयपुर। जयपुर में चार सालों बाद फिर से शुरू हुए आईपीएल मैचों पर एक बार फिर से संकट के बादल मंडराने लगे है। इस बार राजस्थान राॅयल्स ने जयपुर नगर निगम और सरकारी एजेंसियों पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। ऐसे में खबरें है कि ये मैच जयपुर से लखनऊ शिफ्ट किए जा सकते हैं। मामला इतना बढ़ गया है कि अब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास पहुंच गया है।

फिर पैदा हुई विवाद की स्थिति
गौरतलब है कि राजस्थान क्रिकेट संघ और बीसीसीआई के बीच के विवाद के कारण चार वर्ष से जयपुर में आईपीएल मैच नहीं हो रहे थे। ललित मोदी की विदाई के बाद बड़ी मुश्किल से इस बार यहां आईपीएल मैच शुरू हुए है। जिसका भी अभी एक ही मैच खेला गया है। लेकिन अब जयपुर नगर निगम और मैचों का आयेाजन कर रही राजस्थान राॅयल्स के बीच कई मुद्दों को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है।

एक दूसरे पर लगा रहे आरोप
इस बारे में जयपुर के महापौर अशोक लाहोटी का कहना है कि राजस्थान राॅयल्स ने समझौते के हिसाब से काम नहीं किया है। नोटिसों के जवाब भी नहीं दिए है। महापौर का कहना है कि राजस्थान राॅयल्स यहां से २०० करोड़ रुपए कमाएगी, लेकिन उनके लिए की सुविधाओं के लिए पैसा देने को तैयार नहीं है।

मुख्य सचिव एनसी गोयल ने कराया था समझौता
हालांकि विवाद मैच शुरू होने से पहले ही हो गया था और निगम ने आग बुझाने की व्यवस्था, सफाई, हाइजिन आदि मामलों को लेकर एक साथ छह नोटिस राजस्थान राॅयल्स को दे दिए थे। मैच से एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच मुख्य सचिव एनसी गोयल ने समझौता करा दिया था। लेकिन अब पहला मैच होने के बाद एक बार फिर से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

नहीं निकला हल तो होंगे शिफ्ट
दूसरी तरफ राजस्थान राॅयल्स के अधिकारियों का आरोप है कि निगम और सरकारी एजेंसियां सहयोग नहीं कर रही है। स्टेडियम की सफाई तक का काम नहीं किया गया है। इस मामले में राजस्थान राॅयल्स ने खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर से भी शिकायत की है। ऐसे में मंत्री खींवसर इस मामले को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तक पहुंचा दिया है। अगर अब मुख्यमंत्री के स्तर पर भी इस मसले का कोई हल नहीं निकला तो ये मैच लखनऊ शिफ्ट हो सकते है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग