क्रिकेट

Dhanashree Verma का नाम अब इस शख्स के साथ जुड़ा, ट्रोलर्स ने पति युजवेंद्र चहल को भी घसीटा

Dhanashree Verma Viral Photo: युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा का नाम श्रेयस अय्यर के बाद एक अन्‍य शख्‍स के साथ जोड़ा जा रहा है। धनश्री ने एक शख्‍स के साथ अपना क्‍लोज फोटो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया, जिसको लेकर युजवेंद्र चहल को भी ट्रोल किया जा रहा है।

2 min read

Dhanashree Verma Viral Photo: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा अक्‍सर सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक समय उनका नाम क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ जोड़ा गया था। वहीं, अब उनका नाम एक अन्‍य शख्‍स के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल, हाल ही में धनश्री वर्मा डांस रियलिटी शो झलक दिखलाजा में नजर आई थीं। रविवार को धनश्री ने खुद को मिली शुभकामनाओं के पोस्ट की इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। इस स्‍टोरी के एक फोटो में वह अपने कोरियोग्राफर दोस्‍त के साथ काफी क्‍लोज नजर आ रही हैं। धनश्री के इस फोटो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। ट्रोलर्स इस फोटो के जरिये उन्‍हें उनके पति युजवेंद्र चहल पर जमकर निशाना साध रहे हैं।


धनश्री वर्मा जिस शख्स के साथ फोटो में नजर आ रही हैं, वह उनका कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर है। इस फोटो के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई। ट्रोलर्स ने धनश्री के साथ उनके पति और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को भी घसीट लिया। कुछ युजवेंद्र चहल के प्रति अपनी सहानुभूति जता रहे हैं तो कुछ उनके दुख को समझने जैसे रिएक्‍शन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : एमएस धोनी ने अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में खेला डांडिया, देखें 31 सेकंड का वीडियो


फैंस को आई श्रेयस अय्यर की याद

बता दें कि यह पहला ऐसा मौका नहीं है जब धनश्री वर्मा को इस तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले धनश्री वर्मा का नाम कई बार श्रेयस अय्यर से भी जोड़ा गया है और उन्‍हें ट्रोल भी किया गया था। वहीं, अब एक बार फिर से उन्‍हें ट्रोल किया जा रहा है। इस मामले में कुछ फैंस धनश्री के बचाव में भी दिखे हैं।

यह भी पढ़ें :दंगल गर्ल ने युजवेंद्र चहल को कंधे पर उठाकर बना दी चकरघिन्नी, देखें 11 सेकंड का वीडियो

Published on:
03 Mar 2024 12:43 pm
Also Read
View All