क्रिकेट

धवन ने शेयर की ‘ऑफ स्‍क्रीन के गब्‍बर और ठाकुर’ की फोटो, साथी खिलाड़ी ने किया मजेदार कमेंट

शार्दुल ठाकुर को मिस कर रहे शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर जाहिर की अपनी फीलिंग्स। कैप्शन में लिखा, 'ऑफ स्‍क्रीन के गब्‍बर और ठाकुर।'
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2021, 2:35 PM IST
shikhar_dhawan.jpg

नई दिल्ली। टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) (गब्बर) और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) (ठाकुर) की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए धवन ने कैप्शन में लिखा, 'ऑफ स्‍क्रीन के गब्‍बर और ठाकुर।' धवन इस तस्वीर में ठाकुर के गले में हाथ डाले पोज देते नजर आ रहे हैं। इन दोनों की दोस्ती क्रिकेट के गलियारों में काफी लोकप्रिय है।

केदार जाधव ने किया कमेंट
टीम इंडिया के बल्लेबाज केदार जाधव ने धवन और ठाकुर की इस तस्वीर पर एक कमेंट करते हुए लिखा, 'ये वाकई रेयर कांबिनेशन है।' गौरतलब है कि शार्दुल ठाकुर, विराट कोहली की अगुवाई में इंग्लैंड रवाना हुई टीम का हिस्सा हैं। लगता है धवन, ठाकुर को काफी मिस कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी फीलिंग्स जाहिर की हैं। क्योंकि धवन इंग्लैंड रवाना हुई टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम में चुना गया है।

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया ए के कप्तान हो सकते हैं धवन
सीनियर टीम इंग्लैंड रवाना हो गई है। जहां उसे न्यूजीलैंड के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना हैं और इसके बाद इंग्लैंड के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज। ऐसे में श्रीलंका दौरे पर भारत की और से जुलाई में टीम इंडिया ए भेजी जाएगी। इस टीम में ज्यादार युवा खिलाड़ी होंगे। धवन को भी इसी टीम में चुना गया है। उनके अनुभव देखते हुए उन्हें टीम इंडिया ए की कप्तानी सौंपी जा सकती है। राहुल द्रविड़ इस टीम के मुख्य कोच होंगे। यहां पर टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी हैं।

Published on: