क्रिकेट

बहुत ही छुपे रुस्तम निकले धोनी, साक्षी से पहले एक नहीं बल्कि 2 थीं गर्लफ्रेंड, अब बताया नाम

साक्षी और प्रियंका के पहले स्कूल में धोनी एक लड़की को दिल दे बैठे थे। इस बात का जिक्र चेन्नई सुपर किंग्स के एक प्रमोशनल इवेंट में खुद माही ने किया।
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 2:04 PM IST
dhoni

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अपनी पर्सनल लाइफ को ले कर आए दिन सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। माही की पर्सनल लाइफ इतनी दिलचस्प हैं के उन पर बॉलीवुड ने फिल्म भी बनाई है। साल 2016 में आई फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में उनकी ज़िन्दगी से जुड़ी बहुत सी दिलचस्प बातें सामने आई। लेकिन हल ही में धोनी की लाइफ से जुड़ा एक और राज सामने आया है।

साक्षी से पहले भी थी एक गर्लफ्रेंड
जी हैं धोनी के बारे में यह तो सबको पता है कि उन्होंने साक्षी से लव मैरिज की है। वहीं फिल्म में ये भी दिखाया गया था के उनकी पहली प्रेमिका प्रियंका रही थी, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। लेकिन अब धोनी की लव लाइफ से जुड़ा एक और राज सामने आया है। साक्षी और प्रियंका के पहले स्कूल में धोनी एक लड़की को दिल दे बैठे थे। इस बात का जिक्र चेन्नई सुपर किंग्स के एक प्रमोशनल इवेंट में खुद माही ने किया।

स्कूल में हुआ था पहला प्यार
इस इवेंट में धोनी ने बताया के स्वाति नाम की एक लड़की से उन्हें स्कूल में प्यार हो गया था और वो उनका पहला क्रश थी। धोनी ने बताया की ये साल 1999 की बात है, जब धोनी 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। इसके अलावा धोनी को प्रियंका नाम की एक लड़की से भी प्यार हुआ था। प्रियंका की मौत एक सड़क हादसे में हो गई थी। उस वक़्त धोनी टीम इंडिया के साथ विदेश दौरे पर थे।

धोनी को ऐसे मिली साक्षी
धोनी ने की ज़िन्दगी में इसके बाद साल 2008 में साक्षी आईं। साक्षी से उनकी मुलाकात कोलकाता के ताज बंगाल होटल में हुई। साक्षी उस वक़्त होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहीं थी और ताज बंगाल होटल में इंटर्नशिप कर रहीं थी। दोनों ने साल 2010 में शादी कर ली। अब दोनों की एक बेटी है जिसका नाम जीवा है। धोनी आए दिन जीवा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Published on: