क्रिकेट

देश-विदेश में कई जगह चल रही है धोनी की क्रिकेट अकादमी, अब गृहनगर में खोलने की योजना

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने यह कहकर कि वह अब महेंद्र सिंह धोनी से आगे देख रहे हैं, इन कयासों को फिर से बल दे दिया है कि वह जल्द संन्यास ले सकते हैं।
2 min read
mahendra singh dhoni

रांची : आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के पहले से ही महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें लग रही है। इस कारण वह अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बीच 24 अक्टूबर को बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता ने यह कहकर की वह महेंद्र सिंह धोनी से आगे बढ़ चुके हैं, इस चर्चा को और हवा दे दी। अब खबर आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास लेने के बाद अपनी दूसरी पारी बतौर कोच शुरू करेंगे और वह इसकी तैयारी कर रहे हैं।

रांची में क्रिकेट अकादमी खोलेंगे

खबर है कि महेंद्र सिंह धोनी रांची में क्रिकेट अकादमी खोलने की योजना पर काम कर रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वह शहर के युवाओं को क्रिकेट का गुर सिखाना चाहते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि धोनी अपने बचपन के दोस्त मिहिर दिवाकर के साथ यह काम करेंगे।

स्कूल के साथ जुड़ने की भी है योजना

धोनी के दोस्त दिवाकर एक कंपनी पहले से चलाते हैं। वह कंपनी क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए रांची में जमीन ढूंढ़ रही है। सबकुछ योजनानुसार रहा तो एक-दो साल में रांची में धोनी की क्रिकेट अकादमी शुरू हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक धोनी की अकादमी किसी स्कूल के साथ भी जुड़ेगी, ताकि वहां के बच्चे इस एकेडमी में ट्रेनिंग ले सकें।

कई शहरों में पहले से चल रही है धोनी अकादमी

बता दें कि रांची में खुलने वाली अकादमी महेंद्र सिंह धोनी की पहली नहीं होगी। इससे पहले देश के कई शहरों में वह अपनी क्रिकेट अकादमी खोल चुके हैं। इसके अलावा अगले कुछ महीनों में वह सिलिगुड़ी में अपनी अकादमी खोलने वाले हैं। इसके अलावा बनारस, नागपुर, पटना, बोकारो, लखनऊ और दुबई में भी धोनी की क्रिकेट अकादमी चल रही है।

Updated on:
27 Oct 2019 07:53 pm
Published on:
27 Oct 2019 07:52 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान