क्रिकेट

दिलीप वेंगसरकर का बयान, टीम इंडिया के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का गोल्डन चांस

वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है भारत का पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा 16 जून को भारत का पाकिस्तान से मुकाबला है
less than 1 minute read
May 07, 2019
Dilip Vengsarkar
Dilip Vengsarkar

नई दिल्ली। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर तमाम पूर्व दिग्गज खिलाड़ी टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बनने का दावेदार मान रहे हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने भी टीम इंडिया को विश्व कप को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि भारत के पास विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका है।

हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं- वेंगसरकर

दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया सेमीफाइनल तक तो जरूर जाएगी, हालांकि फाइनल को लेकर मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता, लेकिन भारत के पास विश्व कप जीतने का बहुत ही सुनहरा मौका है। वेंगसरकर ने कहा कि टीम इंडिया विश्व चैंपियन बनने की इसलिए प्रबल दावेदार है, क्योंकी हमारे पास कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। हमारे सभी खिलाड़ी प्रतिभाशाली हैं।

- आपको बता दें वेंगसरकर से पहले सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग और सचिन जैसे महान खिलाड़ी भी टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनने का प्रबल दावेदार मान चुके हैं। हालांकि इन सभी का ये भी मानना है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें राह रोड़ा जरूर होंगी।

- बता दें कि वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है। टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा। वहीं 16 जून का भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है।

Published on:
07 May 2019 08:14 am