क्रिकेट

भारतीय टीम की जर्सी से BYJU’S की छुट्टी, 358 करोड़ खर्च कर ड्रीम इलेवन बना लीड स्पॉन्सर

Dream 11 Replaces Byju's: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भारतीय टेम की जर्सी पर फैंटेसी स्पोर्ट्स गेमिंग प्लेटफॉर्म कंपनी ड्रीम 11 का लोगो रहेगा। अब तक टीम इंडिया की जर्सी पर BYJU'S का लोगो द‍िखता था।

2 min read
bcci.png

Dream11 Team India New sponser: अगले महीने भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। जहां टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मुकबाले खेलेगी। दौरे का आगाज 12 जुलाई से होगा। इससे पहले भारतीय टीम की जर्सी में एक बड़ा बदलाव हुआ है। इस दौरे पर भारतीय टीम की जर्सी पर Byjus की जगह ड्रीम इलेवन लीड स्पॉन्सर के रूप में दिखाई देगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भारतीय टेम की जर्सी पर फैंटेसी स्पोर्ट्स गेमिंग प्लेटफॉर्म कंपनी ड्रीम 11 का लोगो रहेगा। अब तक टीम इंडिया की जर्सी पर BYJU'S का लोगो द‍िखता था। ड्रीम 11 तीन साल की अवधि के लिए टीम का मुख्य स्पॉन्सर होगा।

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अवध‍ि में टीभारतीय टीम पहला टेस्ट 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। इसमें टीम ड्रीम 11 के लोगो के साथ दिखेगी। ड्रीम 11 ने 358 करोड़ रुपये में बीसीसीआई के प्रमुख प्रायोजक के अधिकार हासिल किए हैं।

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, 'मैं ड्रीम 11 को बधाई देता हूं और फिर से बोर्ड पर उनका स्वागत करता हूं। बीसीसीआई के ऑफीशियल स्पॉन्सर से लेकर अब लीड स्पॉन्सर बनने तक, बीसीसीआई-ड्रीम 11 साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। यह भारतीय क्रिकेट के विश्वास, मूल्य, क्षमता और विकास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। जैसा कि हम इस साल के अंत में आईसीसी वर्ल्ड कप की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं, दर्शकों के अनुभव को बढ़ाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और मुझे यकीन है कि यह साझेदारी हमें प्रशंसकों के जुड़ाव के अनुभव को बढ़ाने में मदद करेगी।'

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय टीम के किट स्पॉन्सर में भी बदलाव हुआ था। एडिडास भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट स्पॉन्सर बना था। जिसके WTC फ़ाइनल की किट तैयार की थी। एडिडास ने 'किलर' को रिप्लेस किया था।

Published on:
01 Jul 2023 01:29 pm