
नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार दुनिया के सबसे अच्छे डेथ गेंदबाजों में से एक हैं। भुवी अपनी स्विंग से दुनिया के अच्छे अच्छे बल्लेबाजों को नाचते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के एक टॉक शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ में भुवी ने होनी ज़िन्दगी से जुड़े कुछ खुलासे किए। इस टॉक शो में उन्होंने बताया के कैसे उन्होंने घरेलु क्रिकेट में क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर दो जीरो पर आउट किया था।
ऐसे किया सचिन को जीरो पर आउट
जी हां! भुवी ने सचिन को एक घरेलु मैच में जीरो पर आउट किया था। भुवनेश्वर कुमार सचिन को घरेलु क्रिकेट में आउट करने वाले पहले गेंदबाज हैं। इस से पहले कभी सचिन जीरो पर आउट नहीं हुए थे। भुवी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज को दिया है। भुवी ने बताया के मैच के पहले वे सचिन को घूर- घूर कर देख रहे थे। भुवी का कमरा सचिन के कमरे के पास में ही था। भुवी इतने नर्वस थे के उन्हें समझ नहीं आरहा था सचिन से क्या बात करें। भुवी ने बताया वे सचिन के साथ लिफ्ट में थे तब उन्होंने सचिन को धीरे से गुड मॉर्निंग कहा। उसके बाद वे दोनों नीचे चले गए। भुवी ने उसी दिन मैच में सचिन को जीरो पर आउट कर दिया। भुवी ने बताया के उस विकेट का पूरा श्रेय टीम के कप्तान मोहम्मद कैफ को जाता है। भुवी ने बताया शॉट लेग और मिड विकेट की जगह कैफ ने फील्डिंग जहां लगाई सचिन ने वहीं शॉट खेल दिया और वह कैच आउट हो गए।
इशांत ने किया बहुत परेशान
इतना ही नहीं भुवी ने ये भी बताया के उनके भारतीय टीम के शुरुआती दिनों में इशांत शर्मा उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करते थे। उन्होंने बताया के वे जब टीम में नए आए थे वे इशांत शर्मा से बेहद परेशान थे। दरअसल भुवि जितने सीधे आपको दीखते हैं उतने हैं नहीं। उन्होंने बताया जब वे टीम में नए आए थे तो बेहद शांत थे। भुवी टीम में किसी से ज्यादा बात भी नहीं करते थे। उन्होंने बताया वे तभी बोलते थे जब कोई बहुत जरुरी बात होती थी। उसके पहले भी वे सोचते थे की ये बात बोली जाए या नहीं। इशांत ने इस बात का फायदा उठाया और उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। भुवी ने बताया इशांत उनकी बहुत खिचाई करते थे। लेकिन एक दिन भुवी ने सोच लिया के वे अब और अपना मज़ाक नहीं बनाने देंगे और इसके खिलाफ आवाज़ उठाएंगे। उसके बाद से भुवी ने शांत रहना छोड़ दिया और शरारत करने लगे।