घुटने की सर्जरी के कारण सुरेश रैना ( Suresh Raina ) करीब दो महीने तक किसी प्रकार क्रिकेट नहीं सकेंगे।
नई दिल्ली। टीम इंडिया ( Team India ) से बाहर चल रहे सुरेश रैना ( Suresh Raina ) के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। छह महीने से घुटने के दर्द से परेशान रैना को सर्जरी करानी पड़ी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। खराब फार्म के कारण सुरेश रैना को क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( Cricket World Cup 2019 ) के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी।
बीसीसीआई ने ट्वीट करके सुरेश रैना के ऑपरेशन की जानकारी दी
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि रैना को काफी समय से घुटने में दर्द की शिकायत थी। इस वजह से उनको घुटने का ऑपरेशन कराना पडा़ है। ट्वीट में आगे बताया गया कि रैना के घुटनों का ऑपरेशन सफल रहा है और करीब दो महीनों में वो पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। साथ ही बीसीसीआई ने रैना को जल्द से जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं भी दीं।
2018 के बाद भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सके सुरेश रैना
कई मैचों में भारत को जीत दिला चुके सुरेश रैना ने 2018 में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। ये मैच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद घरेलू स्तर पर खराब प्रदर्शन के कारण रैना भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सके। लगातार गिरते प्रदर्शन के कारण रैना ने भारत की टी-20 टीम से भी अपनी जगह गवां दी। वहीं अन्य खिलाड़ियों का फार्म में होना भी रैना के भारतीय टीम में वापसी नहीं कर पाने का बड़ा कारण रहा।