17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KKR के खिलाफ कहर बनकर टूटे रबाडा और सिराज, 7 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा

IPL 2026, GT vs KKR Update: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की पूरी टीम 20 ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हो […]

2 min read
Google source verification
IPL 2026 GT vs KKR

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए कगिसो रबाडा (फोटो- IANS)

IPL 2026, GT vs KKR Update: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की पूरी टीम 20 ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस दौरान टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

सिराज ने दिया पहला झटका

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। नंबर तीन पर उतरे अंगकृष रघुवंशी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 4 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। टिम सीफर्ट (Tim Seifert) भी 14 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 32 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही केकेआर की पारी को रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) और कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। पॉवेल 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।

अनुकुल रॉय 7 गेंदों में 9 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। रिंकू सिंह भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। रमनदीप सिंह (Ramandeep Singh) ने 8 गेंदों में 17 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। हालांकि, कैमरून ग्रीन ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए।

रबाडा ने चटकाए 3 विकेट

गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। राशिद खान (Rashid Khan) और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इस मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस ने 4 मैच खेले थे और 2 में जीत हासिल की थी, तो दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 मैच खेल लिए हैं और एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर है और धीरे धीरे उनके प्लेऑफ्स में पहुंचने की संभावनाएं धुंधली होती जा रही हैं।