क्रिकेट

बुरे फंसे शिखर धवन, ईडी ने अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया

Shikhar Dhawan Reaches ED Office: शिखर धवन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े अवैध सट्टेबाजी ऐप के मामले में तलब किया है। बता दें कि सुरेश रैना से इस मामले में पूछताछ हो चुकी है।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 11:56 AM IST
Shikhar Dhawan Reaches ED Office
Former Cricketer Shikhar Dhawan (Photo Credit: IANS)

Shikhar Dhawan Reaches ED Office: भारतीय पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना के बाद अब पूर्व सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निशाने पर आ गए हैं। ईडी ने धवन अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। धवन गुरुवार 4 सितंबर को करीब 11 बजे ईडी के कार्यालय पहुंचे। ईडी इस मामले में पहले भी कुछ क्रिकेटर समेत कुछ अन्‍य लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जब ईडी ने सुरेश रैना को तलब किया था, तब उनसे करीब आठ घंटे तक पूछताछ करते हुए बयान दर्ज किए गए थे।

1xBet नामक एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा है मामला 

दरअसल, ईडी को 1xBet नामक एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत क्रिकेटर शिखर धवन से पूछताछ के साथ बयान दर्ज करेगी। माना जा रहा है कि धवन कुछ विज्ञापनों के माध्‍यम से इसी ऐप से जुड़े थे। ईडी यही जानना चाहता है कि उनके ऐस से किस तरह के संबंध थे। ज्ञात हो कि ईडी अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के कई मामलों में जांच कर रही है। जिन पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी के साथ बड़े पैमाने पर कर चोरी करने का आरोप है।

सुरेश रैना से इस विषय पर हुई थी पूछताछ

पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय ने भारतीय पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से भी इस ऐप से उनके संबंध और प्रचार से हुई कमाई के अलावा दोनों पक्षों के बीच संचार माध्यम को लेकर भी पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद उनके बयान भी दर्ज किए गए थे। उनके बाद ईडी ने इस मामले में गूगल और मेटा के प्रतिनिधि से भी पूछताछ की थी।

अब भारत में असली पैसे वाले ऑनलाइन गेमिंग ऐप अवैध

बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने असली पैसे वाले ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून पास किया था, ताकि इस तरह के ऐप का प्रमोशन होने से रोका जा सके। इस कानून के पास होने के बाद ऐसे ऑनलाइन गेमिंग ऐप अवैध हो गए हैं। इसी वजह से बीसीसीआई ने ड्रीम11 ऐप से भी करार तोड़ दिया है। अब बीसीसीआई को नए स्‍पॉन्‍सर की तलाश है।

Updated on:
4 Sep 2025, 11:56 AM IST
Published on: