12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैच विनर्स से भरी है पूरी प्लेइंग 11’, IPL 2026 के शुरू होने से पहले इरफान ने इस टीम से किया सबको आगाह

इरफान पठान का मानना है कि आईपीएल 2025 में आरसीबी को पहली ट्रॉफी दिलाने के बाद विराट कोहली पहले से ज्यादा भूखे होंगे और आईपीएल 2026 में टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

2 min read
Google source verification
IPL

RCB की टीम (फोटो- IANS)

Irfan Pathan on RCB: 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 के लिए पूर्व क्रिकेटर्स की भविष्यवाणी शुरू हो गई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि विराट कोहली (Virat Kohli) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को उसकी पहली ट्रॉफी जिताने के बाद लगातार आईपीएल टाइटल जीतने के लिए “पहले से कहीं ज्यादा भूखे” होंगे।

IPL 2025 फाइनल में खेली थी शानदार पारी

विराट कोहली ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ फाइनल मैच में 43 रन बनाकर आरसीबी की आईपीएल 2025 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पिछले सीजन 15 मुकाबलों में 657 रन बनाए थे और वह आरसीबी की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। इरफान पठान ने ‘जियोस्टार’ पर कहा, “विराट कोहली में भूख बरकरार रहेगी। असल में वह पहले से कहीं ज्यादा भूखे होंगे, खासकर पिछले सीजन में आईपीएल ट्रॉफी उठाने के बाद। वह लगातार आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहेंगे। उनमें जीतने और असर डालने की यह भूख हमेशा बनी रहेगी।”

पठान ने यह भी कहा कि कोहली का जुनून उनके हाल के इंटरनेशनल मैचों में साफ दिखा। उन्होंने कहा, “हमने यह तब देखा जब वह भारत के लिए खेले, खासकर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में। ऐसा लगता है कि वह हर मैच में असर डालना चाहते हैं। मुझे लगता है कि जब वह इस सीजन में वापस आएंगे तो उनमें वैसा ही जुनून होगा। वह एक बार फिर ट्रॉफी उठाना चाहेंगे।” आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी (M. Chinnaswamy Stadium) में करेगी।

बाएं हाथ के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज Devdutt Padikkal ने पिछले सीजन 10 मुकाबलों में 150.60 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए थे। पठान को उम्मीद है कि पडिक्कल इस बार भी आरसीबी के अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, “देवदत्त पडिक्कल आईपीएल 2026 में आरसीबी की सफलता में अहम रोल निभा सकते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में रन बनाए हैं। एक समय था जब वह संघर्ष कर रहे थे, उनकी टाइमिंग सही नहीं थी, लेकिन अब वह अलग खिलाड़ी बन चुके हैं और उनमें काफी आत्मविश्वास है।”

RCB की प्लेइंग 11 में सब मैच विनर्स

पठान ने आरसीबी की टीम संतुलन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पहले टीम मैच जीतने के लिए विराट कोहली, डीविलियर्स और गेल पर बहुत ज्यादा निर्भर रहती थी, लेकिन अब पूरी प्लेइंग इलेवन में मैच-विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। पठान के मुताबिक अगर चोटिल जोश हेजलवुड टूर्नामेंट में नहीं खेल पाते हैं, तो आरसीबी के पास मजबूत बैकअप मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि नुवान थुसारा और जैकब डफी की जोड़ी हेजलवुड की गैरमौजूदगी को अच्छी तरह कवर कर सकती है, जिससे टीम और मजबूत हो जाती है।