क्रिकेट

World Cup से पहले टीम को तगड़ा झटका, इन 2 खिलाड़ियों अचानक किया संन्‍यास का ऐलान

World Cup 2023 : वर्ल्‍ड कप 2023 के पहले पाकिस्‍तान और श्रीलंका की मेजबानी में एशिया कप 2023 का आयोजन किया जाएगा। इन दो बड़े टूर्नामेंट से पहले दो क्रिकेटर ने अपनी टीम को बड़ा झटका देते हुए अचानक अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास का ऐलान कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2023, 1:59 PM IST
ehsan-adil-and-hammad-azam-announce-retirements-from-international-cricket-before-world-cup-2023.jpg
World Cup से पहले टीम को तगड़ा झटका, इन 2 खिलाड़ियों अचान किया संन्‍यास का ऐलान।

World Cup 2023 : वर्ल्‍ड कप 2023 के पहले पाकिस्‍तान और श्रीलंका की मेजबानी में एशिया कप 2023 का आयोजन किया जाएगा। इस साल खेले जाने वाले इन दो बढ़े टूर्नामेंट में से एक वर्ल्‍ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जबकि 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच खेले जाने वाल एशिया कप 2023 का शेड्यूल एशियन क्रिकेट काउंसिल की तरफ से जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसी बीच दो क्रिकेटर ने अपनी टीम को बड़ा झटका देते हुए अचानक अपने संन्‍यास का ऐलान कर दिया है।


दरअसल, एशिया कप 2023 से पहले पाकिस्तान के ऑलराउंडर हम्माद आजम और तेज गेंदबाज एहसान आदिल ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। एहसान आदिल पाकिस्तान के लिए 6 वनडे और 3 टेस्ट खेल चुके हैं। जबकि ऑलराउंडर हम्माद आजम ने 11 वनडे और 5 टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेले थे। ये दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल पाकिस्तानी टीम से बाहर चल रहे थे।

2015 में वर्ल्ड कप खेले थे आदिल

बता दें कि एहसान आदिल ने फरवरी 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने वनडे में 4 विकेट लिए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले गए वर्ल्ड कप 2015 में टीम इंडिया का भी हिस्सा थे। वह पाकिस्तान की सीनियर टीम से पहले ऑस्ट्रेलिया में खेले गए आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2012 में पाकिस्तान की टीम में शामिल थे।

यह भी पढ़ें : क्या बारिश से धुल जाएगा पहला टेस्ट, देखें डोमिनिका के मौसम का हाल

पीसीबी ने दी ये प्रतिक्रिया

वहीं, ऑलराउंडर हम्माद आजम की बात करें तो वह एक समय उन्‍हें पाकिस्तान की सबसे उभरती प्रतिभाओं में से एक माना जाता था। लेकिन, कई मौके मिलने के बाद भी वह टीम में स्‍थाई जगह बनाने में नाकामयाब रहे। दोनों क्रिकेटर्स के संन्‍यास के ऐलान के बाद पीसीबी ने उन्‍हें देश की टीम में सेवाएं देने के लिए बधाई दी है और उनके भविष्य के के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। हालांकि अब ये दोनों खिलाड़ी इस महीने एमएलसी में एमआई न्यूयॉर्क के लिए खेलेंगे।

यह भी पढ़ें : इंग्लैंड की एशेज़ में जोरदार वापसी, ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में तीन विकेट से हराया

Published on:
Also Read
View All
‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर