क्रिकेट

बुरे दिन खत्‍म, डेविड वॉर्नर को मिली बड़ी खुशी, जल्‍द बनेंगे पिता

हाल ही में कैमरून बैनक्राफ्ट ने यह आरोप लगाया था कि गेंद के साथ छेड़छाड़ उसने टीम के तत्‍तकालीन उपकप्‍तान डेविड वॉर्नर के कहने पर किया था।
2 min read
david warner
बुरे दिन खत्‍म, डेविड वॉर्नर को मिली बड़ी खुशी, जल्‍द बनेंगे पिता

सिडनी : पिछले साल मार्च में बॉल टैम्‍परिंग मामले में आस्‍ट्रेलियाई खब्‍बू सलामी बल्‍लेबाज डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा था और फरवरी में बैन खत्‍म होने तक वह क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे। लेकिन इस बीच उनके जीवन में एक बहुत बड़ी खुशी आने वाली है। इस खुशी की जानकारी उनकी पत्‍नी कैंडिस ने दी। उन्‍होंने बताया कि वह प्रेग्‍नेंट हैं और बहुत जल्‍द वार्नर के बच्‍चे की मां बनने वाली हैं। बता दें कि इससे पहले साल की शुरुआत में डेविड वॉर्नर के बॉल टेम्‍परिंग विवाद में फंसने के बाद उनका गर्भपात हो गया था। कैंडिस वॉर्नर ने इसकी जानकारी सोमवार की शाम को ट्विटर पर दी।

ये ट्विटर पर लिखा
कैंडिस ने अपने पोस्‍ट में लिखा कि वे दोनों उन सबके आभारी हैं, जिन्‍होंने उन पर विश्‍वास और भरोसा बनाए रखा। अब वे एक बेहद खुशी का मौका आपका साथ साझा करना चाहते हैं कि 2019 में चार सदस्यों के उनके परिवार में पांचवां सदस्य आएगा।

दो बच्‍चे हैं पहले से
बता दें कि वॉर्नर दंपती को पहले से दो बच्‍चे इवी माइ और इंडी राइ हैं। कैंडिस ने मई में जानकारी दी थी कि उनके पति वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगने के कुछ समय बाद उनका गर्भपात हो गया था।

अब भी जारी है प्रतिबंध
बता दें कि बैनक्राफ्ट, डेविड वॉर्नर तथा पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में बैन लगा था। कैमरून बैनक्रॉफ्ट अपने 9 महीने का प्रतिबंध पूरा कर क्रिकेट के मैदान में वापसी कर चुके हैं, जबकि इन दोनों पर से फरवरी के अंत में प्रतिबंध समाप्‍त होगा।

बैनक्राफ्ट ने यह कह कर बढ़ा दी है वॉर्नर की संकट
बता दें कि अभी हाल ही में एक आस्‍ट्रेलियाई मीडिया को दिए साक्षात्‍कार में कैमरून बैनक्राफ्ट ने यह आरोप लगाया था कि गेंद के साथ छेड़छाड़ उसने टीम के तत्‍तकालीन उपकप्‍तान डेविड वॉर्नर के कहने पर किया था। इससे वॉर्नर की मुसीबतें और बढ़ गई है। कैमरून ने उन्‍हें बॉल टैम्‍परिंग घटना का मास्‍टरमाइंड करार दिया है।

Published on:
01 Jan 2019 09:37 pm