क्रिकेट

Eng vs Ind 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी ने किया भारत के लिए डेब्‍यू, टीम मैनेजमेंट ने अंतिम समय पर लिया बड़ा फैसला

Vaibhav Sooryavanshi India Debut: भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मैनचेस्‍टर के ओल्‍ड ट्रेफर्ड ग्राउंड पर खेला जा रहा है। फैंस के लिए खुशी की खबर ये है कि वैभव सूर्यवंशी इस मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्‍यू करने जा रहे हैं।
2 min read
Jul 04, 2026
Vaibhav Sooryavanshi India Debut
डेब्‍यू कैप के साथ वैभव सूर्यवंशी और उन्‍हें बधाई देते अक्षर पटेल। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Vaibhav Sooryavanshi India Debut: भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बारिश से धुलने के बाद दूसरा मैच शनिवार को मैनचेस्‍टर के ओल्‍ड ट्रेफर्ड ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी अपना इंटरनेशनल डेब्‍यू कर रहे हैं। उन्‍हें तिलक वर्मा ने डेब्‍यू कैप सौंपी। बता दें भारतीय टीम मैनेजमेंट अंत तक अपने फैसले के बारे में किसी को नहीं बताया। एक दिन पहले तक बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा का सपोर्ट करते नजर आए थे। टॉस के बाद भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम फिर से पहले बैटिंग करेंगे। हमने एक बदलाव किया है। संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी आ रहे हैं।

हमने वैभव पर होमवर्क किया है- हैरी ब्रूक

वहीं, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि पिछले मैच को लेकर कहा कि वह दिन बहुत बढ़िया था। बदकिस्मती से हम ऐसा दोबारा नहीं कर पाएंगे। टीम सेलेक्शन से खुश हूं। जोफ्रा आर्चर वापस आ रहे हैं। वह हमारे लिए मजबूत खिलाड़ी। जोश टंग ने कमाल कर दिया है। वे दोनों बहुत स्किलफुल बॉलर हैं और उनकी स्लोअर बॉल बहुत अच्छी हैं। यॉर्कर भी अच्छी तरह से डाल सकते हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी के डेब्‍यू को लेकर किए गए सवाल पर उन्‍होंने कहा कि हमने थोड़ वैभव पर होमवर्क किया है।

भारत बनाम इंग्‍लैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्‍लैंड के टी20 इंटरनेशनल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों टीमों का आमना-सामना कुल 31 बार हुआ है। इनमें से भारतीय टीम ने 18 मुकाबले अपने नाम किए है। वहीं, इंग्‍लैंड की टीम को सिर्फ 12 मैचों में ही जीत नसीब हो सकी है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह भारत का पलड़ा ज्‍यादा भारी नजर आ रहा है।

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग।

भारत की XI

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

Updated on:
04 Jul 2026 09:35 pm
Published on:
04 Jul 2026 06:32 pm