क्रिकेट

ENG vs PAK: बाबर आजाम की कप्तानी में पाकिस्तान ने बनाया टेस्ट इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड, लगातार चौथी बार 200 रन के पहले हुई ढेर

ENG vs PAK Lords Test: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट ने एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। लॉर्ड्स टेस्ट में वह दोनों पारियों में 200 के आंकड़े को छूने के लिए तरसती रही।
2 min read
Aug 31, 2026
Babar Azam
बाबर आजम (फोटो- IANS)

Pakistan Unwanted Record at Lords: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पाकिस्तान ने इतिहास बदल दिया। बाबर आजम की कप्तानी में टीम लगातार चौथी पारी में 200 के आंकड़े को नहीं छू पाई। जिसकी वजह से उसे इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 194 रनों से जीत दर्ज की। 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 194 रन पर ही ढेर हो गई।

लगातार चौथी बार नहीं छू पाए 200 का आंकड़ा

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान 110 रन बनाकर सिमट गई थी। पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में 6 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू पाए थे। सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला गया था, जहां पहली पारी में पाकिस्तान ने 171 और दूसरी पारी में 135 रन बनाए थे। लॉर्ड्स में तो पाकिस्तान की टीम सिर्फ 529 गेंद ही टिक पाई। इससे पहले 2010 टेस्ट में पाकिस्तान की टीम 419 गेंद ही टिक पाई थी। वह मैच ही लॉर्ड्स में ही खेला गया था।

2018 से पाकिस्तान की सेना देश में 16वीं हार

सेना (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में साल 2018 से खेले 18 टेस्ट मैचों में यह पाकिस्तान की 16वीं हार है। टीम को आखिरी जीत 2018 में नसीब हुई थी। पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में सऊद शकील ही अकेले संघर्ष करते हुए नजर आए और उन्होंने 97 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, शकील को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। कप्तान बाबर आजम दोनों ही पारियों में फ्लॉप रहे और कुल मिलाकर 14 रन ही बना सके। शान मसूद ने दूसरी पारी में 26 रन बनाए। पाकिस्तान के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहे।

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में ओली रॉबिन्सन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर कुल 8 विकेट अपने नाम किए। वहीं, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने भी शानदार गेंदबाजी की और मैच में कुल पांच-पांच विकेट निकाले। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

Updated on:
31 Aug 2026 10:59 am
Published on:
31 Aug 2026 10:59 am