31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Deepti Sharma ने किया बड़ा कारनामा, राशिद खान के बाद टी20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाली बनी दूसरी गेंदबाज

INDW vs THAIW: दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ बिना कोई रन दिए 3 विकेट लेकर शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने के साथ ही मेंस और वूमेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज बन गई हैं।
2 min read
Google source verification
Deepti Sharma Record

दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा टी20 विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज बनी। (फोटो- IANS)

Most Wickets in Women's T20I: दीप्ति शर्मा भारतीय टी20 इतिहास की पहली गेंदबाज बन गई हैं, जिन्होंने बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए हैं। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल टी20 विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज भी बन गई हैं। वह मेंस और वूमेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति से आगे सिर्फ अफगानिस्तान के राशिद खान हैं, जिन्होंने अब तक 193 विकेट चटकाए हैं। रविवार को दीप्ति ने इंग्लैंड के आदिल रशीद के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज बन गईं। इसके अलावा, उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

दीप्ति ने रेणुका का तोड़ा रिकॉर्ड

क्रमगेंदबाजविकेट/रनविपक्षी टीमस्थानवर्ष
1दीप्ति शर्मा3/0थाईलैंडदुबई2026
2रेणुका सिंह3/5श्रीलंकासिलहट2022
3पूजा वस्त्राकर3/6मलेशियाकुआलालंपुर2018
4तितास साधु3/6श्रीलंकाहांगझोऊ2023
5राधा यादव3/6दक्षिण अफ्रीकाचेन्नई2024

सबसे कम रन देकर 3 विकेट लेने वाली गेंदबाज

दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए, जिससे सबसे कम रन देकर 3 विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में वह सबसे आगे निकल गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रेणुका सिंह के नाम था, जिन्होंने 2022 टी20 में श्रीलंका के खिलाफ 5 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।

क्रमखिलाड़ीटीमविकेट
1दीप्ति शर्माभारत171*
2थिपाचा पुत्थावोंगथाईलैंड170
3हेनरीएट इशिम्वेरवांडा164
4सोफी एक्लेस्टोनइंग्लैंड154
5कैरी चानहांगकांग153
6ओननिचा कामचोम्फूथाईलैंड153

थाईलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया। शेफाली वर्मा को छोड़ दें तो बाकी कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाई। टीम इंडिया ने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 29 रन के अंतराल में गंवा दिए थे। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए।

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की पूरी टीम 65 रन पर ढेर हो गई। दीप्ति शर्मा के अलावा नंदीनी शर्मा ने भी 3 विकेट चटकाए, लेकिन उन्होंने 18 रन खर्च किए। इसके अलावा, श्री चरणी को 2 और क्रांति गौड़ को एक सफलता मिली।