30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैभव सूर्यवंशी की टीम के खिलाफ ‘संकट मोचक’ बने रिंकू सिंह, सबसे ज्यादा रन बनाकर सेंट्रल जोन को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया

Rinku Singh: दलीप ट्रॉफी 2026 में रविवार से सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हो गए हैं। ईस्‍ट जोन के खिलाफ सेंट्रल जोन के लिए रिंकू सिंह संकट मोचक की भूमिका निभाते सबसे ज्‍यादा रन बनाए है, जिसकी बदौलत उनकी टीम फाइट में बनी हुई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 30, 2026

Rinku Singh

ईस्‍ट जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमी फाइनल में शॉट खेलते रिंकू सिंह। (फोटो सोर्स: IANS)

Rinku Singh smashed Fifty: दलीप ट्रॉफी 2026 में रविवार से सेमीफाइनल मुकाबलों का आगाज हो गया है। पहला सेमीफाइनल सेंट्रल जोन बनाम ईस्ट जोन के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस ग्राउंड-1 पर खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जोन की टीम ने अपनी पहली पारी में 266 रन बनाए हैं। एक समय महज 125 पर पांच विकेट गंवा चुकी सेंट्रल जोन 200 के अंदर सिमटती नजर आ रही थी, लेकिन यहां से रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला और टीम को 250 के पार फाइटिंग टोटल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। रिंकू ने सबसे ज्‍यादा रन बनाए। उनके अलावा आर्यन जुयान (46) को छोड़कर अन्‍य कोई 30 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका।

रिंकू सिंह ने खेली सधी हुई पारी

सेंट्रल जोन के लिए रिंकू सिंह नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने शुरुआत से ही अपने आक्रामक खेल के विपरीत हर गेंद को मेरिट के हिसाब से खेला। उन्होंने 88 गेंदों का सामना करते हुए 60 रनों की सधी हुई पारी खेली। इस दौरान उनके बल्‍ले से से 8 चौके आए। इस पारी के दम पर रिंकू ने ये दिखा दिया कि वे व्‍हाइट बॉल ही नहीं, बल्कि रेड बॉल से शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं और वह भी टीम की जरुरत के हिसाब से। बता दें कि रिंकू ने हाल ही में यूपी टी20 लीग में भी दमदार प्रदर्शन किया। जहां उन्‍होंने शतक भी जड़ा। अब वह दलीप ट्रॉफी में कमाल कर रहे हैं।

एक नजर मैच पर

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जोन ने अपनी पहली पारी में 80.1 ओवर खेलते हुए सभी विकेट गंवाकर स्‍कोर बोर्ड पर 266 रन लगाए हैं। रिंकू सिंह ने जहां सेंट्रल जोन के लिए सबसे ज्यादा 60 रन बनाए हैं। वहीं, आर्यन जुयाल ने 113 गेंदों का सामना करते हुए 46 रनों की पारी खेली है। उनके अलावा यश राठौर और हर्ष दुबे ने 27-27 रन की पारियां खेली हैं। कप्‍तान रजत पाटीदार 41 गेंदों पर सिर्फ 12 रन ही बना सके।

सोमवार को वैभव सूर्यवंशी पर होंगी सभी की नजरें

ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार और अभिजित सरकार ने तीन-तीन विकेट लिए हैं। वहीं, मोहम्‍मद शमी और मोहम्‍मद कौनैन कुरैशी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। ईस्‍ट जोन के गेंदबाजों ने इस मैच में 14 रन एक्‍स्‍ट्रा के भी लुटाए हैं। अब सोमवार को दूसरे दिन सभी की नजरें एक बार फिर 15 वर्षीय टीनेजर सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जो ईस्‍ट जोन के लिए बतौर सलामी बल्‍लेबाज पारी का आगाज करेंगे।