
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर। (फोटो सोर्स: एक्स@/cricsam02)
BCCI Plan for World Cup 2027: भारतीय क्रिकेट टीम ने अगले साल साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिंबॉब्वे की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है। वनडे टीम में श्रेयस अय्यर की एक अलग ही भूमिका रही है। शुरुआती विकेट गिर जाने के बाद चौथे नंबर पर आकर उन्हें पारी संभालनी पड़ती है और कभी कभी फिनिशर का रोल भी निभाना पड़ता है। इसी को देखते हुए BCCI ने उनके बैक-अप के तौर पर तिलक वर्मा को वनडे टीम में शामिल करने का प्लान बनाया है।
तिलक वर्मा फिलहाल T20 सेटअप का हिस्सा हैं, लेकिन वह 5 वनडे मैच खेल चुके हैं। हालांकि, आखिरी वनडे मुकाबला उन्होंने 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, लेकिन उसके बाद से वह वनडे क्रिकेट टीम से दूर रहे। फिलहाल टीम इंडिया की वनडे टीम को देखा जाए तो 6 नंबर तक उनके शामिल होने की कोई गुंजाइश नहीं है। शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या जैसे नाम होते हुए तिलक वर्मा की स्क्वॉड में जगह मुश्किल बनती है।
हालांकि, ये सभी बल्लेबाज राइट हैंडर्स हैं और तिलक वर्मा की टीम में वापसी से लेफ्ट और राइट का अच्छा कॉम्बिनेशन बन सकता है। साथ में तिलक वर्मा स्पिन से पार्ट टाइम बॉलर की भूमिका भी निभा सकते हैं। बीसीसीआई का प्लान यह भी है कि अगर वनडे सेटअप या वनडे टीम से टॉप ऑर्डर या मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चोटिल होता है, तो तिलक वर्मा उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं। क्योंकि उन्होंने लिस्ट ए के लिए अब तक 52 मुकाबले खेले हैं और 47 की शानदार औसत से 2142 रन बनाए हैं।
हालांकि, तिलक वर्मा के लिए सबसे बड़ा चैलेंज यह होगा कि वह अब तक टीम इंडिया की T20 टीम का हिस्सा रहे हैं और अब वनडे खेलना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने तिलक वर्मा को इस प्लान की जानकारी दे दी है और उन्हें बता दिया है कि वह बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी गेंदबाजी पर भी ध्यान दें, क्योंकि वह आगे आने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा हो सकते हैं।
Updated on:
30 Aug 2026 01:31 pm
Published on:
30 Aug 2026 01:31 pm
