30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Duleep Trophy 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बनाया गया कप्तान, ईशान किशन ने चोट की वजह से छोड़ा मैदान

Duleep Trophy 2026 के पहले सेमीफाइनल में ईशान किशन के चोटिल होने के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्टैंडिंग कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकेटकीपिंग के दौरान ईशान की कलाई में चोट लगी, जिसके बाद कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली।
2 min read
Google source verification
vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi Become Stand in Captain: दिलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन का सामना डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन का सामना इस जोन से हो रहा है, जिसकी कमान फिलहाल इस जोन की कमान बीच मैच में वैभव सूर्यवंशी को संभालनी पड़ रही है। इस मुकाबले में ईशान किशन, जो इस जोन के कप्तान हैं, उन्होंने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन पारी के 19वें ओवर में सेंट्रल जोन के कप्तान ईशान किशन को चोट की वजह से मैदान छोड़ना पड़ा और इस स्थिति में टीम के उपकप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई।

कुमार कुशाग्र ने ली ईशान की जगह

विकेटकीपिंग करते हुए ईशान किशन को कलाई में चोट लगी। उसके बाद मैदान पर फिजियो ने ट्रीटमेंट किया, लेकिन उन्हें आराम नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। बाद में उनके हाथ पर पट्टी बंधी हुई देखी गई। इसका मतलब यह है कि आज पहले दिन, सेमीफाइनल के पहले दिन वैभव सूर्यवंशी टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। ईशान की जगह झारखंड के साथी खिलाड़ी कुमार कुशाग्र विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

गेंदबाजों ने ईशान के फैसले को साबित किया सही

इस मुकाबले में ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके फैसले को उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया। डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को 63 रन पर ही तीन झटके दे दिए। अभिजीत सरकार ने दो विकेट चटकाए, तो मुकेश कुमार को एक सफलता मिली। मोहम्मद शमी अब तक इस मुकाबले में भी असरदार नहीं दिखे हैं और सात ओवर में 15 रन दिए हैं, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिली है।

आपको बता दें कि इस जोन ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन को एकतरफा मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, तो वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को हरा दिया था। सेंट्रल जोन और साउथ जोन पिछले साल की डिफेंस फाइनल खेलने वाली टीमें हैं, जिसकी वजह से सीधे से फाइनल में एंट्री मिली है। सेंट्रल जोन ने साउथ जोन को पिछले साल हराकर खिताब जीता था।