30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vaibhav Sooryvanshi ने कप्तानी में 3 सेकंड शेष रहते लिया DRS, आर्यन जुयाल को फिफ्टी से पहले भेजा पवेलियन

Vaibhav Sooryvanshi ईशान किशन के चोटिल होने पर ईस्‍ट जोन की कमान संभाल रहे हैं। कप्‍तानी के दौरान उन्‍होंने मुकेश कुमार की गेंद पर टाइमलाइन खत्‍म होने से पहले एक डीआरएस लिया, जो सही साबित हुआ और आर्यन जुयाल को अर्धशतक से पहले पवेलियन लौटना पड़ा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 30, 2026

Vaibhav Sooryvanshi, Central Zone vs East Zone 1st Semi Final,

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में डीआरएस लेते ईस्‍ट जोन के स्‍टैंड इन कप्‍तान वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Central Zone vs East Zone 1st Semi Final: दलीप ट्रॉफी 2026 में रविवार से सेमीफाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहला सेमीफाइनल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस ग्राउंड-1 में सेंट्रल जोन और ईस्‍ट जोन के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जोन ने 150 रन के भीतर अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं। ईशान किशन के चोटिल होने के बाद उपकप्‍तान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ईस्‍ट जोन की कमान संभाल रहे हैं। टीम की कप्‍तानी संभालते ही वैभव का एक फैसला चर्चा का विषय बन गया है। जब उन्‍होंने टाइमलाइन खत्‍म होने से सिर्फ तीन सेकंड पहले डीआरएस लेकर ओपनर आर्यन जुयाल (46) को पवेलियन भेज दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वैभव सूर्यवंशी ने पहले सिर खुजाया और फिर ले लिया डीआरएस

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने यह डीआरएस का फैसला सेंट्रल जोन की पहली पारी के 40वें ओवर की दूसरी गेंद पर लिया। जब आर्यन जुयाल 46 रन बनाकर खेल रहे थे। मुकेश कुमार ने उन्‍हें एक इनस्विंगर फेंकी, जिस पर आर्यन पूरी तरह बीट हो गए और गेंद सीधे विकेटकीपर के दस्‍ताने में चली गई। मुकेश और वैभव समेत सभी ने कैच की अपील की, लेकिन अंपायर ने उसे खारिज कर दिया। फिर मुकेश ने डीआरएस के लिए स्‍टैंड इन कप्‍तान को मनाया। सूर्यवंशी ने पहले सिर खुजाया फिर तीन सेकंड पहले डीआरएस लिया। रिव्‍यू देखने पर बॉल बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में गई थी। यह देखते ही ईस्‍ट जोन की टीम में जश्‍न का माहौल बन गया। बीसीसीआई डो‍मेस्टिक एक्‍स अकाउंट से इसका वीडियो पोस्‍ट किया गया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

चायकाल तक सेंट्रल जोन 178/5

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जोन ने चायकाल तक 57 ओवर में पांच के नुकसान पर 178 रन बना लिए हैं। उसकी शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही, उसने पहला विकेट महज 28 के स्‍कोर पर अमन मोखंडे के रूप में गंवाया। मोखंडे 8 रन बनाकर अभिजित सरकार का शिकार बने। इसके बाद टीम के खाते में चार रन ही जुड़े थे कि उसे दूसरा झटका कुनाल चंदेला के रूप में 32 के स्‍कोर पर लगा, जब अभिजित ने कुनाल को सिर्फ 6 के निजी स्‍कोर पर आउट किया।

कप्‍तान रजत पाटीदार मात्र 12 रन बनाकर हुए आउट

सेंट्रल जोन को तीसरा सबसे बड़ा झटका 63 के स्‍कोर पर कप्‍तान रजत पाटीदार के रूप में लगा। पाटीदार 12 रन बनाकर मुकेश कुमार का पहला शिकार बने। सेंट्रल जोन 99 के स्‍कोर पर पहुंची थी और आर्यन जुयाल (46) अर्धशतक के करीब थे। इसी बीच मुकेश कुमार ने उन्‍हें विकेट के पीछे कैच आउट कराकर चौथा झटका दिया। फिर चायकाल से पहले 125 के स्‍कोर पर टीम को पांचवां झटका यश राठौर के रूप में लगा। वह 27 रन बनाकर मोहम्‍मद शमी का शिकार हुए।