30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eng vs Pak: दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की हार तय, लॉर्ड्स में कभी नहीं चेज नहीं इतना बड़ा टोटल

England vs Pakistan 2nd Test: इंग्‍लैंड ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट में पाकिस्‍तान के सामने 389 का लक्ष्‍य रखा है। अगर, पाकिस्‍तान की टीम इसे चेज कर पाती है, तो ये वर्ल्‍ड रिकॉर्ड होगा, क्‍योंकि लॉर्ड्स में अब तक चेज होने वाला सबसे बड़ा लक्ष्‍य 342 का है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 30, 2026

England vs Pakistan 2nd Test

पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज को आउट करने की खुशी मनाते इंग्लिश खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: cricinfo)

England vs Pakistan 2nd Test Day 4 Highlights: इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा दूसरा टेस्‍ट निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मेजबान इंग्लिश टीम ने पाकिस्‍तान टीम के सामने 389 रन का विशाल लक्ष्‍य रखा है। इसे सफलतापूर्वक चेज कर पाना उसके लिए आसान नहीं होगा, क्‍योंकि टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक लॉर्ड्स में इतना बड़ा लक्ष्‍य किसी भी टीम ने हासिल नहीं किया है।

42 साल पहले वेस्‍टइंडीज ने चेज किया था सबसे बड़ा टोटल

लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 1984 में 342 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 344/1 के स्‍कोर के साथ अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया था। उस मुकाबले में गॉर्डन ग्रीनिज ने नाबाद 214 रन की जबरदस्‍त पारी खेलते हुए इंग्लिश टीम को उसके घर में मात देने में अहम भूमिका निभाई थी।

लॉर्ड्स में सबसे बड़े सफल टेस्ट रन चेज

रैंकटीमस्कोरविपक्षीवर्ष
1वेस्टइंडीज344/1इंग्लैंड1984
2इंग्लैंड282/3न्यूजीलैंड2004
3दक्षिण अफ्रीका282/5ऑस्ट्रेलिया2025
4इंग्लैंड279/5न्यूजीलैंड2022
5इंग्लैंड218/3न्यूजीलैंड1965

इंग्‍लैंड ने पहली पारी में बनाई थी 180 रन की बढ़त

पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 290 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। टीम की तरफ से जॉर्डन कॉक्स (55 रन) और जेमी स्मिथ (61 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि, इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 110 रन बनाकर सिमट गई थी। इस तरह इंग्‍लैंड ने पहली पारी के आधार पर 180 रन की बढ़त बनाई।

इंग्‍लैंड ने दूसरी पारी में 208 रन बनाते हुए रखा 389 रन का लक्ष्‍य

इंग्लैंड के लिए चौथे दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 177/7 के स्कोर में सिर्फ 9 रन जोड़ने के बाद डेन लॉरेंस को मोहम्मद अब्बास ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। लॉरेंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। ओली रॉबिन्सन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 8 रन बनाकर आउट हुए। जोश टंग इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। वह 12 रन बनाकर रनआउट हुए। इंग्‍लैंड ने दूसरी पारी में 208 रन बनाते हुए पाकिस्‍तान के सामने 388 रनों का लक्ष्‍य रखा है।