क्रिकेट

ENG vs SL: जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर रचा इतिहास, ODI में तोड़ डाला धोनी और मियांदाद का वर्षों पुराना रिकॉर्ड

ENG vs SL 1st ODI: इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच तीन वनडे इंटरनेशन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेस्‍टर ली स्‍ट्रीट में खेला जा रहा है। जहां जो रूट ने 44 रन की शानदार पारी खेलते हुए एमएस धोनी और जावेद मियांदाद समेत चार दिग्‍गजों के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
2 min read
Sep 22, 2026
ENG vs SL 1st ODI, joe root,
इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ( फाइल फोटो सोर्स: : IANS)

England vs Sri Lanka 1st ODI: श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशन सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप करने के बाद अब मेजबान इंग्‍लैंड इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को चेस्‍टर ली स्‍ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर इंग्‍लैंड की टीम पहले बल्‍लेबाजी कर रही है। इस मैच में जो रूट ने 52 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 44 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने सभी फॉर्मेट में जहां अपने 23 हजार इंटरनेशन रन पूरे कर लिए हैं। इतना ही नहीं उन्‍होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार आउट होने के बीच सबसे ज्‍यादा रन के एमएस धोनी समेत चार दिग्‍गजों के रिकॉर्ड को एक झटके में तोड़ दिया है।

ODI में दो आउट होने के बीच तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने रूट

जो रूट वनडे इंटरनेशनल में दो बार आउट होने के बीच तीसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्‍होंने पांच पारियों में 404 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने 12 पारियों में 400 रन बनाने वाले लांस क्‍लूजनर, 8 पारियों में 398 रन बनाने वाले जावेद मियांदाद, 5 पारियों में 389 रन बनाने वाले अरविंदा डी सिल्‍वा और 8 पारियों में 369 रन बनाने वाले एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाज फखर जमान 455 रन के साथ शीर्ष पर हैं। उन्‍होंने ये यह आंकड़ा सिर्फ 4 पारियों में हासिल किया था। उनके बाद दूसरे नंबर पर उनके हमवतन सीनियर मोहम्‍म यूसुफ हैं, जिन्‍होंने पांच पारियों में 405 रन बनाए थे।

वनडे में दो बार आउट होने के बीच सबसे ज्यादा रन

रैंकखिलाड़ीरनअवधिपारियां
1फखर जमान455जुलाई 20184
2मोहम्मद यूसुफ405नवंबर 2002–दिसंबर 20025
3जो रूट404जनवरी 2026–सितंबर 20265
4लांस क्लूजनर400फरवरी 1999–जून 199912
5जावेद मियांदाद398सितंबर 1982–जून 19838
6अरविंदा डी सिल्वा389अगस्त 1996–सितंबर 19965
7एमएस धोनी369सितंबर 2011–फरवरी 20128

जो रूट के पिछले 5 वनडे स्कोर

क्रमस्कोरगेंदें
1111*108
276*76
399*133
474*48
54452
Updated on:
22 Sept 2026 09:02 pm
Published on:
22 Sept 2026 09:02 pm