क्रिकेट

ENG vs SL Weather Report: आज इंग्लैंड-श्रीलंका सुपर-8 मैच भी हो सकता है रद्द, पल्लेकेले में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट

ENG vs SL Super-8 Match Weather Report: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में आज रविवार को सुपर-8 के ग्रुप-2 में दूसरा मुकाबला इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। पल्‍लेकेले में खेले जाने वाले इस मैच से पहले यहां जान लीजिये मौसम का हाल।
2 min read
Feb 22, 2026
ENG vs SL Weather Report
श्रीलंका का पल्‍लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम। (फोटो सोर्स: IANS)

ENG vs SL Super-8 Match Weather Report: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के सुपर-8 के ग्रुप-2 में आज रविवार को इंग्‍लैंड और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मैच भारतीय समयानुसार, दोपहर 3 बजे से पल्‍लेकेले के पल्‍लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इंग्लैंड ने इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका दौरे पर अपना दबदबा बनाया था। भारत में अपने ग्रुप स्टेज मैच खेलने के बाद वह एक बार फिर यहां वापसी को बेताब होगा। लेकिन, इस मुकाबले से पहले पल्‍लेकेले के मौसम को लेकर टेंशन बढ़ाने वाली खबर आ रही है। क्‍या इस मैच में भी बारिश विलेन बनेगी आइये एक नजर यहां के मौसम के हाल पर डालते हैं।

टूर्नामेंट में श्रीलंका ने आयरलैंड और ओमान के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की थी और फिर ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराने के लिए एक बड़ी चुनौती पेश की। लेकिन, वह आखिरी ग्रुप मैच में जिम्बाब्वे से हार गए। सुपर-8 स्टेज में एक नया मौका मिलने के साथ श्रीलंका घरेलू हालात का पूरा फायदा उठाने की उम्मीद करेगा, जबकि इंग्लैंड उस जगह पर फिर से लय हासिल करना चाहेगा, जहां उसने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया था।

पल्‍लेकेले के मौसम का हाल

रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार 22 फरवरी को पल्लेकेले में हल्की से भारी बारिश हो सकती है, जिससे इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच के भी रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। मौसम के पूर्वानुमानों में यह भी बताया गया है कि करीब 20 प्रतिशत तक आंधी-तूफान की भी संभावना है, जिससे मैच के दौरान रुकावट की चिंता और बढ़ गई है। बारिश के चलते टॉस में देरी हो सकती है और ओवर भी कम हो सकते हैं। इतना ही नहीं यह मैच भी रद्द हो सकता है।

पल्‍लेकेले में ग्रुप स्‍टेज का ये मैच भी हुआ था रद्द

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में पल्‍लेकेले में खेला जाने वाला एक ग्रुप स्‍टेज का मैच बारिश की भेंट चढ़ चुका है। वह जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ग्रुप बी का मुकाबला था, जो कि बिना एक भी बॉल फेंके रद्द करना पड़ा था। अब सुपर-8 में श्रीलंका बनाम इंग्‍लैंड मैच पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इन दिनों श्रीलंका का मौसम काफी खराब चल रहा है। शनिवार को कोलंबो में पाकिस्‍तान बनाम न्‍यूजीलैंड मैच भी बारिश से धुल गया था।

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमतौर पर खेल की शुरुआत में बल्‍लेबाजी के लिए अच्छी सतह होती है, जिस पर अच्‍छा बाउंस और पेस होता है। इससे बल्‍लेबाज आसानी से अपने शॉट खेल सकते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है और स्पिनरों को मदद करती है। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 2016 में श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का 263/3 है।

इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जोस बटलर, बेन डकेट, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, ल्यूक वुड।

श्रीलंका की टीम

कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, पथुम निसांका, कुसल परेरा, पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), चरिथ असलांका, दुशान हेमंथा, जनिथ लियानागे, कामिंडू मेंडिस, दुश्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन, महेश थीकशाना, दुनिथ वेल्लालेज।

Updated on:
22 Feb 2026 08:14 am
Published on:
22 Feb 2026 08:14 am
Also Read
View All
Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 1155 पीआर चार विकेट गवाएं, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने

इंग्लैंड सीरीज में बेंच पर बैठे रहे कुलदीप यादव, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे ‘वन-डे कप’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’

ICC ODI Ranking: नंबर 1 बनाने से सिर्फ एक अंक दूर शुभमन गिल, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी, जो रूट की टॉप-10 में एंट्री