क्रिकेट

ENG vs WI Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीमें सेंट लूसिया में होंगी आमने सामने, जानें कहां देखें इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज का मुकाबला

England vs West Indies: सुपर 8 के दूसरे मुकाबले में दो बार की विश्व चैंपियन इंग्लैंड का सामना दो बार की ही विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज से होगा। इस मैच को भारत में यहां फ्री में लाइव देख सकते हैं।

2 min read

ENG vs WI Live Telecast and Match Time Details: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 20 जून को सुबह 6 बजे दो बार की विश्व चैंपियन इंग्लैंड का सामना वेस्टइंडीज से होगा। वेस्टइंडीज ने भी दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। इस मैच को भारत में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं। इंग्लैंड बड़ी मुश्किल से सुपर 8 में पहुंची है तो वेस्टइंडीज ने अपने सभी मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई है। अब सेंट लूसिया में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराकर वेस्टइंडीज की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

ENG vs WI Live Streaming यहां देखें

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम ग्रुप स्टेज के अपनी फॉर्म को भूलाकर सुपर 8 में अच्छी शुरुआत करना चाहेगी लेकिन उनके सामने दो बार की विश्व विजेता वेस्टइंडीज है, जो इस फॉर्मेट की सबसे खतरनाक टीमों में से एक है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यहां एक रोमांचक मुकाबला खेल जा सकता है। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर लाइव देखा जा सकता है। मोबाइल यूजर्स मैच को फ्री में हॉटस्टार पर देख सकते हैं। अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव मैच देखने के लिए आपको 149 रुपए का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा।

T20 World Cup के लिए इंग्लैंड की टीम

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर और कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपली, मार्क वुड, बेन डकेट, विल जैक्स, टॉम हार्टले

T20 World Cup के लिए वेस्टइंडीज की टीम

ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओबेद मैकॉय, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, शिमरन हेटमायर और शमर जोसेफ।

Also Read
View All

अगली खबर