क्रिकेट

Eng W vs Ind W One-off Test: भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से हराकर रचा इतिहास, 40 साल से एक जीत को तरसी इंग्लिश टीम

Eng W vs Ind W One-off Test Highlights: इंग्‍लैंड के खिलाफ 270 रन से जीत दर्ज करते हुए भारत ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम इस जीत में जहां क्रांति गौड़ ने पहली पारी में पांच विकेट हॉल लिया तो यास्तिका भाटिया ने शतक जड़कर अहम भूमिका निभाई।
2 min read
Jul 13, 2026
Eng W vs Ind W One-off Test Highlights
इंग्‍लैंड के खिलाफ विकेट लेने का जश्‍न मनाती क्रांति गौड़। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

England Women vs India Women One-off Test Highlights: इंग्‍लैंड के खिलाफ 270 रन से जीत दर्ज करते हुए भारत ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इतिहास रच दिया है। भारत की इंग्‍लैंड की सरजमीं पर यह तीसरी और कुल चौथी टेस्‍ट जीत है। अब तक इंग्लिश टीम को भारत के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर एक भी जीत नसीब नहीं हो सकी है। लॉर्ड्स टेस्‍ट के चौथे और आखिरी दिन 327 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी इंग्‍लैंड की टीम महज 186 रन पर सिमट गई।

इंग्‍लैंड में अजेय है भारत

भारत ने एक ऐतिहासिक जीत और इंग्लैंड में महिला टेस्ट में अपने बिना हारे रहने के रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। बता दें कि इन दोनों महिला टीमों के बीच पहला टेस्‍ट 40 साल पहले इंग्‍लैंड में जून 1986 में खेला गया था, जो कि ड्रॉ रहा था। इसके बाद कई मैच ड्रॉ रहने के बाद भारत ने 2006 में टांटन में इंग्‍लैंड को पांच विकेट से जीत का खाता खोला। इसके बाद वार्मस्‍ले में 2014 में दूसरी जीत दर्ज की और अब ये इंग्‍लैंड की सरजमीं पर तीसरी जीत है। इंग्‍लैंड की महिला टीम भारत से अपनी सरजमीं पर एक भी मैच नहीं जीत सकी है।

पहली पारी में भारत शानदार बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए। भारत की ओर से स्‍मृति मंधाना ने 83 रन, कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन और दीप्ति शर्मा ने 57 रन की पारी खेली। वहीं, इंग्‍लैंड की ओर से सोफी एक्‍लेस्‍टोन ने तीन विकेट तो लॉरेन फिलर और इजी वॉंग ने दो-दो विकेट चटकाए।

क्रांति गौड़ का ऐतिहासिक प्रदर्शन

इसके जवाब में इंग्‍लैंड की टीम अपनी पहली पारी में महज 170 रन पर सिमट गई। कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने एमी जोन्स के साथ 5वें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने का प्रयास किया। ब्रंट 44 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि जोन्स ने 52 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने 37 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए और टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 115 रन की बढ़त दिलाई।

यास्तिका भाटिया ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

भारत ने अपनी दूसरी पारी को 341/7 के स्कोर पर घोषित करते हुए इंग्लिश टीम के सामने 457 रन का बड़ा टारगेट रखा। मंधाना ने शेफाली वर्मा (33) के साथ पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। इसके बाद यास्तिका भाटिया के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन की पार्टनरशिप की। मंधाना 70 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, भाटिया ने 14 चौकों के साथ 113 रन की शतकीय पारी खेली। वह लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। इंग्लैंड के लिए सोफी ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए।

ऐमी और सोफी ने जड़े अर्धशतक

457 रन के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्‍लैंड की टीम 186 रन पर ही ऑलआउट हो गई और भारत ने 270 रन से बड़ी जीत दर्ज की। इंग्‍लैंड की इस पारी में ऐमी जोन्‍स ने 54 रन तो सोफी ने 50 रन की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से स्‍नेह राणा ने सबसे ज्‍यादा चार विकेट चटकाए।

Updated on:
13 Jul 2026 06:00 pm
Published on:
13 Jul 2026 05:08 pm
Also Read
View All
Eng W vs Ind W: भारत की बेटियों ने पुरुषों को पछाड़ते हुए लॉर्ड्स में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, मैच में लगी रिकॉर्ड की झड़ी

IND vs ENG 1st ODI: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, जो रूट और जोफ्रा आर्चर की वापसी

Eng W vs Ind W: भारत से लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट हारने के बाद छलका इंग्लैंड की कप्‍तान नेट साइवर-ब्रंट का दर्द, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा

Eng vs Ind: रोहित शर्मा के पास एक बड़ा माइलस्टोन पार करने का मौका, ODI में सिर्फ 2 भारतीय ही हासिल कर सके हैं ये मुकाम

‘हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर को निकाल दो’, भारत का T20I सीरीज में 0-4 से सूपड़ा साफ होने के बाद संजय मांजरेकर का बड़ा बयान