क्रिकेट

IND vs ENG 1st ODI: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, जो रूट और जोफ्रा आर्चर की वापसी

भारत के खिलाफ एजबेस्टन में होने वाले पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इस टीम में जो रूट और जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है।
2 min read
Jul 13, 2026
इंग्लैंड प्लेइंग 11 भारत के खिलाफ, IND vs ENG 1st ODI Edgbaston, हैरी ब्रूक कप्तान इंग्लैंड, जोफ्रा आर्चर वापसी, भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज,
भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान (फोटो - X/@Hamzakhan17_)

England Playing XI 1st ODI vs India: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मंगलवार को एजबेस्टन में खेला जाएगा। मैच से पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान हैरी ब्रूक संभालेंगे। जॉस बटलर विकेटकीपर की भूमिका में होंगे। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट की टीम में वापसी हुई है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जोफ्रा आर्चर के कंधों पर होगी। स्पिन विभाग में आदिल रशीद और लियाम डॉसन को जगह मिली है। वहीं सैम करन और विल जैक्स ऑलराउंडर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं।

ऐजबेस्‍टन के मैदान पर उतरते ही बटलर रचेंगे इतिहास

35 वर्षीय अनुभवी विकेटकीपर बल्‍लेबाज जोस बटलर इंग्लैंड की वनडे टीम का उपकप्‍तान बनाया गया है। बर्मिंघम के ऐजबेस्‍टन स्‍टेडियम में मैदान पर उतरते बटलर एक विशेष उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। यह उनके करियर का 200वां वनडे इंटरनेशनल मुकाबला होगा। उन्होंने 21 फरवरी 2012 को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था।

जोस बटलर ने 14 लंबे वनडे करियर के 199 मैचों में बनाए 5515 रन

जोस बटलर के वनडे करियर की बात करें तो वह अब तक इंग्‍लैंड की टीम के लिए 199 मुकाबले खेल चुके हैं। अपने इस करीब 14 साल के वनडे करियर की 171 पारियों में उन्‍होंने 39.11 के औसत और 115.19 के स्‍ट्राइक रेट से कुल 5515 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 29 अर्धशतक और 11 शतक आए हैं। उनका एकदिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 162 रन है।

भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग इलेवन

क्रमइंग्लैंड की प्लेइंग XI
1जैकब बेथेल
2बेन डकेट
3जो रूट
4हैरी ब्रूक (कप्तान)
5जोस बटलर (विकेटकीपर)
6सैम करन
7विल जैक्स
8जोफ्रा आर्चर
9लियाम डॉसन
10जोश टंग
11आदिल रशीद

टी20 सीरीज में किया भारत का सफाया

बता दें कि इससे पहले भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई थी। पहला मुकाबला बारिश से धुुुुलने के बाद मेजबान इंग्लिश टीम ने बाकी सभी चारों मैच जीतकर 4-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। अब भारतीय टीम मेजबान टीम से उसका बदला लेने के इरादे से उतरेगी।

Updated on:
13 Jul 2026 07:35 pm
Published on:
13 Jul 2026 07:05 pm