14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षर पटेल ने इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले ODI में किया कमाल, रवींद्र जडेजा के 13 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की

Axar Patel ODI record: इंग्‍लैंड को पहले वनडे में महज 258 के स्‍कोर पर रोकने में अक्षर पटेल ने अहम भूमिका निभाई है। उन्‍होंने डेथ ओवर में चार विकेट चटकाकर रवींद्र जडेजा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 14, 2026

Axar Patel ODI record

इंग्‍लैंड के डेथ ओवरों में चार विकेट लेने का जश्‍न मनाते अक्षर पटेल। (फोटो सोर्स: IANS)

Axar Patel ODI record: अक्षर पटेल ने मंगलवार को एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। इस समय जब इंग्‍लैंड की टीम 300 के स्‍कोर की ओर बढ़ रही थी, तभी अक्षर ने अपने वनडे करियर की एक पारी में 41वें से 50वें ओवर के बीच चार विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह सिर्फ दूसरे भारतीय स्पिनर हैं, जो वनडे क्रिकेट में ऐसा कर पाए हैं। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने 2013 में ऐसा कारनामा किया था।

107 पर छह विकेट गंवा चुकी थी इंग्‍लैंड की टीम

इंग्लैंड की टीम बिना किसी नुकसान के 61 रन से 107 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी और एक मामूली टोटल पर सिमटती नजर आ रही थी। लेकिन, यहां से जो रूट और लियाम डॉसन ने 7वें विकेट के लिए 121 रन की जबरदस्‍त साझेदारी करके भारतीय गेंदबाजी अटैक की चिंता बढ़ा दी। रूट ने 76 गेंदों पर 76 रन बनाकर टॉप स्कोर किया, जबकि डॉसन ने 83 गेंदों पर अपने करियर की बेस्ट 68 रन की पारी खेली। इन दोनों ने ही जसप्रीत बुमराह के बनाए प्रेशर को भी झेला और फिर जैसे ही पिच बैटिंग के लिए आसान हुई तो दोनों ने गेंदबाजों को टारगेट किया।

अक्षर पटेल ने गेंद संभालते ही ढहाया कहर

रूट और डॉसन के रहते इंग्‍लैंड की टीम 300 के स्‍कोर की ओर बढ़ रही थी। इसी बीच डेथ ओवर में कप्‍तान शुभमन गिल ने अक्षर को गेंद थमा दी। उन्होंने आते ही सबसे पहले लियाम डॉसन को अपना शिकार बनाया और फिर लोअर ऑर्डर को सस्‍ते में आउट किया। यह उनके वनडे करियर का बेस्ट फिगर रहा, उन्‍होंने 62 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

अक्षर ने जडेजा के 13 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की

अक्षर पटेल वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 41वें और 50वें ओवर (डेथ ओवर्स) में चार विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने 2013 में पोर्ट ऑफ स्पेन में श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओर से ऐसा कमाल का प्रदर्शन किया था।