14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eng vs Ind 1st ODI: भारत ने इंग्लैंड को महज 258 रन पर समेटा, क्या 12 साल बाद फिर इतिहास रचेगी भारतीय टीम

Eng vs Ind 1st ODI Match Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत के लिए 259 रन का लक्ष्‍य रखा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 14, 2026

Eng vs Ind 1st ODI Match Highlights

इंग्‍लैंड के विकेटों का जश्‍न मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

England vs India 1st ODI Match Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया, लेकिन इंग्‍लैंड की टीम 47.5 ओवर में महज 258 रन पर सिमट गई। मेजबान इंग्लिश टीम की ओर से जहां जो रूट और लियाम डॉसन ने अर्धशतक लगाए। वहीं, भारत की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्‍यादा चार विकेट चटकाए। अगर, टीम इंडिया ये मैच जीतती है, तो पिछले 12 सालों से एजबेस्‍टन में अजेय रही मेजबान इंग्लिश टीम का विजय रथ रोक देगी।

शानदार शुरुआत के बावजूद लड़खड़ाई इंग्‍लैंड

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड को एजबेस्‍टन में बेन डकेट और जैकब बेथेल ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी कर शानदार शुरुआत दिलाई। इंग्लिश टीम को पहला झटका गुरनूर बराड़ ने बेथेल (14) को वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराकर दिया। इसके बाद टीम का स्‍कोर 63 पर ही पहुंचा था कि गुरनूर बरार ने जसप्रीत बुमराह के हाथों डकेट को बाउंड्री पर कैच कराकर दूसरा झटका दिया। डकेट ने 45 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्‍कों की मदद से 43 रन की पारी खेली, लेकिन वह अर्धशतक से चूक गए।

80 के स्‍कोर पर आउट हुई इंग्‍लैंड की आधी टीम

इंग्‍लैंड के दोनों सलामी बल्‍लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद उसके कप्‍तान हैरी ब्रूक सिर्फ एक रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। वह स्लिप में रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे। इसके बाद इंग्लिश टीम का स्‍कोर 80 रन पर पहुंचा था कि उसे जोस बटलर के रूप में चौथा बड़ा झटका लगा। बटलर 14 गेंदों पर महज 5 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्‍णा का शिकार बने। इसके बाद 80 के स्‍कोर पर ही कृष्‍णा ने ऑलराउंडर सैम करन को बगैर खाता खोले विकेट के पीछे कैच कराकर पवेलियन भेज दिया।

जो रूट और लियाम डॉसन ने कराया कमबैक

16.4 ओवर में 80 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी इंग्‍लैंड की पारी को यहां से जो रूट ने विल जैक्‍स के साथ संभाला। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद रूट का साथ देने लियाम डॉसन आए, जिन्‍होंने धीमी, लेकिन इंग्‍लैंड की पारी को अच्‍छे से संभाला। इन दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी हुए। ये झटका उसे 44वें ओवर की आखिरी गेंद पर लियाम डॉसन (83 गेंदों पर 68 रन) के रूप में 228 के स्‍कोर पर अक्षर पटेल ने दिया।

इसके बाद इंग्‍लैंड को 8वां झटका 250 के स्‍कोर पर जोफ्रा आर्चर (12) के रूप में अक्षर पटेल ने दिया। फिर 259 के स्‍कोर पर आदिल रशीद (1) भी अक्षर पटेल का शिकार बने। फिर अंतिम विकेट के रूप में जोश टंग (0) भी 258 के स्‍कोर पटेल का चौथा शिकार बने। वहीं, जो रूट 76 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्‍के की मदद से 76 रन पर नाबाद रहे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग