14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eng vs Ind: जसप्रीत बुमराह ने ODI क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम, सक्रिय तेज गेंदबाजों की लिस्‍ट में शीर्ष पर

Jasprit Bumrah ODI Record: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक को आउट करते ही एक बड़ा माइलस्‍टोर पार कर लिया। यह उनका 150वां वनडे विकेट रहा। वह सक्रीय तेज गेंदबाजों में इस मामले में शीर्ष पर हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 14, 2026

Jasprit Bumrah ODI Record

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Jasprit Bumrah ODI Wicket Record: भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्‍टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेजबान टीम के कप्‍तान हैरी ब्रूक का विकेट लेते ही भारतीय स्‍टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वनडे क्रिकेट करियर में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह सक्रीय तेज गेंदबाजों में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले शीर्ष तेज गेंदबाज हैं।

सक्रीय गेंदबाजों में शीर्ष पर जसप्रीत बुमराह

भारती की ओर से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने वाले जसप्रीत बुमराह 16वें गेंदबाज हैं। जबकि वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले 10वें भारतीय तेज गेंदबाज हैं। भारत के लिए सबसे ज्‍यादा विकेट की बात करें तो इस मामले में सबसे आगे महान स्‍पिनर अनिल कुंबले हैं, जिन्‍होंने 269 मैचों की 263 पारियों में अपने नाम 334 विकेट दर्ज किए।

वनडे क्रिकेट में बुमराह अब सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं। हालांकि इस मामले में उनसे आगे मोहम्‍मद शमी हैं, जिनके नाम 206 विकेट दर्ज हैं, लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट अब उनसे आगे बढ़ चुका है। शमी 2027 के वनडे वर्ल्‍ड कप प्‍लान का भी हिस्‍सा नहीं हैं। वहीं, सक्रीय स्पिनरों में सबसे आगे रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव हैं, जिनके नाम क्रमश: 232 और 194 विकेट दर्ज हैं।

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकखिलाड़ीमैचविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनऔसतइकॉनमी
1अनिल कुंबले2693346/1230.834.29
2जवागल श्रीनाथ2293155/2328.084.44
3अजीत अगरकर1912886/4227.855.07
4जहीर खान1942695/4230.114.95
5हरभजन सिंह2342655/3133.474.30
6कपिल देव2252535/4327.453.71
7रविंद्र जडेजा2102325/3336.544.88
8मोहम्मद शमी1082067/5724.055.58
9वेंकटेश प्रसाद1611965/2732.304.67
10कुलदीप यादव1211946/2527.045.07
11इरफान पठान1201735/2729.725.26
12मनोज प्रभाकर1301575/3328.874.27
13रविचंद्रन अश्विन1161564/2533.204.93
14आशीष नेहरा1171556/2331.605.21
15सचिन तेंदुलकर4631545/3244.485.10
16जसप्रीत बुमराह*90*1506/1923.444.58

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग