14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ind vs Eng 1st ODI: शुभमन गिल ने इंग्‍लैंड के खिलाफ जड़ा अर्धशतक, पिछली 6 वनडे पारियों में 5वां 50+ स्‍कोर

Shubman Gill in ODIs in 2026: भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने इंग्‍लैंड के खिलाफ 259 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए अर्धशतक जड़ा है। यह उनका 2026 की की छह पारियों में 5वां 50+ स्‍कोर है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 14, 2026

Shubman Gill in ODIs in 2026

शुभमन गिल। (Photo Credit - IANS)

Shubman Gill in ODIs in 2026: भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ते हुए अपनी शानदार फॉर्म का नजारा पेश किया है। बता दें कि भारतीय टीम इस मुकाबले में 259 रनों के लक्ष्‍य का पीछा कर रही है और कप्‍तान ने एक बार दिखाया है कि वह शानदार लय में हैं।

शानदार फॉर्म में भारतीय कप्‍तान लगातार बना रहे रन

शुभमन गिल के वनडे इंटरनेशन क्रिकेट में 2026 के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्‍होंने पिछली छह पारियों में से पांच में 50+ स्‍कोर किया है। इस दौरान उनके बल्‍ले से एक शतक भी आया है। इनमें से पहली तीन पारियां उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेली हैं। जबकि दो पारियां अफगानिस्‍तान के खिलाफ खेली हैं।

2026 में शुभमन गिल का ODI प्रदर्शन

मैचरन (गेंद)
बनाम न्यूजीलैंड56 (71)
बनाम न्यूजीलैंड56 (53)
बनाम न्यूजीलैंड23 (18)
बनाम अफगानिस्तान84 (66)
बनाम अफगानिस्तान154 (110)
बनाम इंग्‍लैंड50 (51)*

इंग्‍लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में जीत दर्ज करने वाले तीसरे कप्‍तान बनेंगे

शुभमन गिल की अगुवाई में अगर भारतीय टीम हैरी ब्रूक की टीम को हराने में सफल रहती है, तो गिल बर्मिंघम में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जीत दर्ज करने वाले तीसरे भारतीय कप्‍तान बन जाएंगे। बता दें कि बर्मिंघम में गिल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ चार भारतीयों राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, एमएस धोनी और विराट कोहली ने ही भारतीय वनडे टीम की कप्‍तानी की। एमएस धोनी की अगुवाई में भारत ने बर्मिंघम में दो मैच खेले, जिनमें से एक जीता और एक हारा। इसके अलावा भारतीय वनडे टीम ने राहुल द्रविड़ के नेतृत्‍व में एक मैच जीता है।

गुरनूर बराड़ हुए चोटिल

बता दें कि डेथ ओवर्स में गेंदबाजी के लिए रनअप के दौरान गुरनूर बराड़ को पिंडली की मांसपेशियों में कुछ खिंचाव महसूस हुआ। इसके बाद टीम फीजियों को मैदान पर बुलाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी जब कोई फायदा नहीं हुआ तो वह फीजियों के साथ मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद अक्षर पटेल को मोर्चे पर लगाया गया और उन्‍होंने बिल्‍कुल भी निराश नहीं किया। उम्‍मीद है कि बराड़ दूसरे वनडे से पहले फिट हो जाएंगे, नहीं तो गिल एंड कंपनी के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है।