क्रिकेट

ENG vs PAK: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, सात बल्लेबाज नहीं छू पाये दहाई का आंकड़ा, इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से हराया

ENG vs PAK: इंग्लैंड ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 108 रन से हरा दिया है।
2 min read
Aug 21, 2026
PAK vs ENG
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया (photo - CricInfo)

England vs Pakistan, 1st Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुक़ाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला गया। बारिश से वधित यह मुक़ाबला ढाई दिन भी नहीं चला और इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 108 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली है।

पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन

पाकिस्तान द्वारा पहली पारी में बनाए गए 171 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने 409 रन बनाए और 238 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और यह मैच बुरी तरह हार गई।

दूसरी पारी में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और अजान अवैस सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि इमाम-उल-हक बिना खाता खोले आउट हुए। अब्दुल्ला शफीक का बल्ला भी दूसरी पारी में खामोश रहा और वह महज 15 रन बनाकर आउट हुए। शान मसूद 29 रन बनाने के बाद जोश टंग का शिकार बने।

सात बल्लेबाज नहीं छू पाये दहाई का आंकड़ा

सऊद शकील भी सिर्फ 14 रन ही बना सके, जबकि कप्तान सलाम आगा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 4 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 39 गेंदों में 41 रन बनाए और उन्हें गस एटकिंसन ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। अली उस्मान 7 रन ही बना सके, तो खुर्रम शहजाद 8 रन बनाकर ओली रॉबिन्सन का शिकार बने। मोहम्मद अब्बास (6 रन) को जोफ्रा आर्चर ने आउट किया। गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में रॉबिन्सन और जोश टंग ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, जोफ्रा आर्चर भी 3 विकेट चटकाने में सफल रहे।

इससे पहले, इंग्लैंड ने पहली पारी में 409 रन बनाए। टीम की ओर से हैरी ब्रूक ने 93 गेंदों में 91 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि जॉर्डन कॉक्स ने 73 रन बनाए। वहीं, कप्तान जो रूट (66 रन) और डेन लॉरेंस (51 रन) ने भी अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में अली उस्मान ने 95 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि खुर्रम शहजाद ने 3 विकेट निकाले।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 171 रन ही बना सकी थी। टीम की ओर से अब्दुल्ला शफीक ने सर्वाधिक 61 रन बनाए, जबकि इमाम-उल-हक ने 42 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने पांच-पांच विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Updated on:
21 Aug 2026 08:35 pm
Published on:
21 Aug 2026 08:30 pm
Also Read
View All
पाकिस्तान को लीड्स में रौंदकर इंग्लैंड ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, जो रूट ने खत्म किया बतौर कप्तान 5 साल की जीत का सूखा

इंग्‍लैंड की जीत से क्या भारत को हुआ नुकसान? आखिरी स्थान पर पहुंचा पाकिस्‍तान, देखें WTC की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

Eng vs Ban: अंग्रेजों के सामने पिछले 20 साल से घुटने टेक रहा पाकिस्तान, लीड्स टेस्ट में बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

क्या भारत की तरह बांग्लादेश भी तोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए तैयार नजमुल हुसैन शांतो

Eng vs Pak: जो रूट ने बल्‍लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी किया कमाल, स्टीव स्मिथ का पछाड़ बने दुनिया के नंबर-1 फील्डर