8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs PAK: इंग्लैंड 409 रन पर ढेर, पहली पारी में बनाई 238 रनों की बढ़त, आली उस्मान ने झटके पांच विकेट

हैरी ब्रूक के 91 रनों की पारी की मदद से इंग्लैंड ने पहली पारी में 409 रन बनाते हुए पाकिस्तान पर 238 रनों की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान की तरफ से आली उस्मान ने पांच विकेट झटके हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 21, 2026

ENG vs PAK

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जा रहा है (photo - Cricfinfo)

England vs Pakistan, 1st Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 409 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। पाकिस्तान ने पहली पारी में मात्र 171 रन बनाए थे। इस आधार पर इंग्लैंड ने 238 रनों की बढ़त बना ली है।

हैरी ब्रूक की शानदार पारी

इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 गेंदों में 91 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान ब्रूक ने 13 चौके लगाए। कप्तान जो रूट भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। रूट ने 112 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 66 रन बनाए। वहीं, जॉर्डन कॉक्स ने 73 रनों की बढ़िया पारी खेली।

डैन लॉरेंस का अर्धशतक

डैन लॉरेंस भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 79 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए। लॉरेंस ने अपनी इस पारी में 9 चौके लगाए। एमिलियो गे ने 33 रनों का योगदान दिया, जबकि जैमी स्मिथ ने 25 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर 25 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जोश टंग 8 रन बनाकर खुर्रम शहजाद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

अली उस्मान ने झटके पांच विकेट

पाकिस्तान की ओर से स्पिन गेंदबाज अली उस्मान ने 95 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि खुर्रम ने 3 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद अली और मोहम्मद अब्बास ने एक-एक विकेट चटकाया। इससे पहले, पाकिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में 171 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से अब्दुल्ला शफीक ने सर्वाधिक 61 रन बनाए, जबकि इमाम-उल-हक ने 42 रनों का योगदान दिया।

हालांकि, टीम के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच-पांच विकेट अपने नाम किए। साल 2006 के बाद यह पहला मौका रहा, जब इंग्लैंड की ओर से एक ही पारी में दो गेंदबाजों ने 5 विकेट चटकाए। 2006 में यह कारनामा स्टीव हार्मिसन और मोंटी पनेसर ने किया था।