21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्‍लैंड की जीत से क्या भारत को हुआ नुकसान? आखिरी स्थान पर पहुंचा पाकिस्‍तान, देखें WTC की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

WTC 2025-27 Points Table: इंग्‍लैंड की पाकिस्‍तान के खिलाफ पारी और 103 रन जबरदस्‍त जीत के बाद वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की पाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इस हार के बाद पाकिस्‍तान की टीम आखिरी पायदान पर पहुंच गई। आइये भारत समेत अन्‍य सभी टीमों के हाल पर एक नजर डालते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 21, 2026

Eng vs Pak 1st Test, WTC 2025-27 Points Table,

पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज को आउट करने की खुशी मनाती पाकिस्‍तान की टीम। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

WTC 2025-27 Points Table after Eng vs Pak 1st Test: इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच खेला गया पहला टेस्‍ट मैच तीसरे दिन ही खत्‍म हो गया है। लीड्स में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को हर विभाग में पटकनी देते हुए पारी और 103 रन से दमदार जीत हासिल की है। इस हार के बाद आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पाकिस्‍तान की टीम इस मैच के बाद अब 9वें यानी आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। जबकि पहले से 7वें स्‍थान पर काबिज इंग्‍लैंड ने कुछ अंक हासिल कर इन नंबर पर स्थिति को मजबूत किया है। आइये इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में भारत समेत अन्‍य टीमों के हाल पर एक नजर डालते हैं।

भारत की स्थिति

भारत ने हाल ही में श्रीलंका को गॉल में हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत किया था। इंग्‍लैंड बनाम पाकिस्‍तान मुकाबले के बाद उसकी स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा है। वह अभी भी पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 53.33 के साथ पांचवें नंबर पर बनी हुई है। वहीं, श्रीलंका की टीम पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर बनी हुई है। पांच मैचों में अपनी दूसरी हार के बाद उसका पॉइंट्स प्रतिशत 33.33 है।

पाकिस्‍तान को हुआ बड़ा नुकसान

इंग्‍लैंड की पाकिस्‍तान के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्‍तान को बड़ा नुकसान हुआ है। इस मैच से पहले पाकिस्‍तान की टीम पॉइंट्स प्रतिशत 22.22 के साथ 8वें पायदान पर थी, लेकिन अब इस हार के बाद उसके पॉइंट्स प्रतिशत 19.05 रह गए हैं और वह आखिरी स्‍थान पर खिसक गई है। वहीं, इस मैच से पहले इंग्‍लैंड का पॉइंट्स प्रतिशत 24.36 था, जो अब 29.76 हो गया है। हालांकि वह अभी भी सातवें पायदान पर ही है।

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका

पोजीशनटीमखेलेजीतेहारेड्रॉडिडक्शनअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया972008477.78%
2दक्षिण अफ्रीका431003675.00%
3न्यूजीलैंड641105272.22%
4बांग्लादेश531104066.67%
5भारत1054106453.33%
6श्रीलंका512202033.33%
7इंग्लैंड14581145029.76%
8वेस्टइंडीज1228223020.83%
9पाकिस्तान725081619.05%

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग